मंदसौर के गरोठ र में पुलिस ने एमडी ड्रग्स बनाने की एक बड़ी फैक्ट्री का खुलासा किया है। शनिवार देर रात सुरजना गांव में दबिश देकर पुलिस ने खेत में बने एक मकान से 12.5 किलो क्रूड एमडी केमिकल जब्त किया है। यह फैक्ट्री गांधीसागर के डूब क्षेत्र से लगे जंगल के पास चल रही थी। जब्त स्टॉक की कीमत 12 करोड़ रुपए आंकी गई है। पुलिस ने मौके से फैक्ट्री चला रहे सुरजना निवासी दीपक सिकलीगर (32) व सुमीत सिकलीगर (29) को गिरफ्तार किया है। पहले भी इसी क्षेत्र में हो चुकी है कार्रवाई
जनवरी 2025 में भी गरोठ थाना क्षेत्र के खारखेड़ा गांव में नारकोटिक्स टीम ने एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर छापा मारा था। संतरे के बगीचे के बीच चल रही फैक्ट्री से 50 करोड़ के केमिकल जब्त किए गए थे।


