लुधियाना | भाजपा के सीनियर नेता मनोज चौहान ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी से शिष्टाचार भेंट कर केंद्र सरकार की जनहित योजनाओं को आम लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने पंजाब के सभी बैंकों में विभिन्न ऋण योजनाओं को सरल प्रक्रिया के साथ लागू करने संबंधी मांग-पत्र सौंपा। मंत्री ने आश्वासन दिया कि गरीब, वंचित वर्ग, युवाओं और छोटे व्यापारियों को योजनाओं का लाभ दिलाना सरकार की प्राथमिकता है।


