हेल्थ रिपोर्टर|मधुबनी इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान शनिवार को पहली पाली में विज्ञान संकाय के छात्रों के लिए रसायन विज्ञान की परीक्षा आयोजित की गई, जबकि दूसरी पाली में कला संकाय के छात्रों ने अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी। दोनों पालियों को मिलाकर 29358 छात्रों में से 28942 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 416 छात्र परीक्षा नहीं दिये। रसायन पहली पाली में 15736 में से 15533 छात्र परीक्षा में शामिल हुए तो वहीं, दूसरी पाली अंग्रेजी में 13622 में से 13409 छात्र परीक्षा में शरीक हुए हैं। रसायन विज्ञान की परीक्षा में प्रश्नों का पैटर्न पूरी तरह एनसीईआरटी आधारित रहा। प्रश्न पत्र में वस्तुनिष्ठ, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय तीनों प्रकार के प्रश्न शामिल थे। केमिकल काइनेटिक्स, इलेक्ट्रोकेमिस्ट्री, ऑर्गेनिक केमिस्ट्री और केमिस्ट्री इन एवरीडे लाइफ जैसे अध्यायों से अधिक प्रश्न पूछे गए। संख्यात्मक प्रश्नों में सूत्र आधारित सवाल प्रमुख रहे, जबकि थ्योरी भाग में रिएक्शन मैकेनिज्म और परिभाषात्मक प्रश्न शामिल थे। दूसरी पाली में कला संकाय के लिए आयोजित अंग्रेजी विषय की परीक्षा में रीडिंग, राइटिंग और लिटरेचर तीनों सेक्शन से प्रश्न पूछे गए। पैसेज के प्रश्नों में समझ और व्याख्या पर जोर दिया गया। ग्रामर भाग में टेंस, वॉयस और नैरेशन से जुड़े प्रश्न शामिल थे। साहित्य खंड में पाठ्यपुस्तक के गद्य और पद्य दोनों से प्रश्न पूछे गए। हेल्थ रिपोर्टर|मधुबनी इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान शनिवार को पहली पाली में विज्ञान संकाय के छात्रों के लिए रसायन विज्ञान की परीक्षा आयोजित की गई, जबकि दूसरी पाली में कला संकाय के छात्रों ने अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी। दोनों पालियों को मिलाकर 29358 छात्रों में से 28942 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 416 छात्र परीक्षा नहीं दिये। रसायन पहली पाली में 15736 में से 15533 छात्र परीक्षा में शामिल हुए तो वहीं, दूसरी पाली अंग्रेजी में 13622 में से 13409 छात्र परीक्षा में शरीक हुए हैं। रसायन विज्ञान की परीक्षा में प्रश्नों का पैटर्न पूरी तरह एनसीईआरटी आधारित रहा। प्रश्न पत्र में वस्तुनिष्ठ, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय तीनों प्रकार के प्रश्न शामिल थे। केमिकल काइनेटिक्स, इलेक्ट्रोकेमिस्ट्री, ऑर्गेनिक केमिस्ट्री और केमिस्ट्री इन एवरीडे लाइफ जैसे अध्यायों से अधिक प्रश्न पूछे गए। संख्यात्मक प्रश्नों में सूत्र आधारित सवाल प्रमुख रहे, जबकि थ्योरी भाग में रिएक्शन मैकेनिज्म और परिभाषात्मक प्रश्न शामिल थे। दूसरी पाली में कला संकाय के लिए आयोजित अंग्रेजी विषय की परीक्षा में रीडिंग, राइटिंग और लिटरेचर तीनों सेक्शन से प्रश्न पूछे गए। पैसेज के प्रश्नों में समझ और व्याख्या पर जोर दिया गया। ग्रामर भाग में टेंस, वॉयस और नैरेशन से जुड़े प्रश्न शामिल थे। साहित्य खंड में पाठ्यपुस्तक के गद्य और पद्य दोनों से प्रश्न पूछे गए।


