अकबरपुर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 20 पर पतांगी मोड़ के समीप एक सड़क दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा शाम करीब 5 बजे हुआ, जब एक टेंपो और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। घायलों की पहचान बक्सोती गांव निवासी आनंद कुमार और रोशन कुमार के रूप में हुई है। तीसरा घायल युवक रोहित कुमार है, जो गया के नौसिंहनी अतिरी का रहने वाला है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल 112 आपातकालीन सेवा को सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अकबरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए नवादा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर अकबरपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है। अकबरपुर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 20 पर पतांगी मोड़ के समीप एक सड़क दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा शाम करीब 5 बजे हुआ, जब एक टेंपो और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। घायलों की पहचान बक्सोती गांव निवासी आनंद कुमार और रोशन कुमार के रूप में हुई है। तीसरा घायल युवक रोहित कुमार है, जो गया के नौसिंहनी अतिरी का रहने वाला है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल 112 आपातकालीन सेवा को सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अकबरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए नवादा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर अकबरपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है।


