मातम में बदली खुशियां…बेटे की शादी के कार्ड बांटने निकले पिता, भाई और भांजी को कार ने मारी टक्कर, तीनों की मौत

मातम में बदली खुशियां…बेटे की शादी के कार्ड बांटने निकले पिता, भाई और भांजी को कार ने मारी टक्कर, तीनों की मौत

Rewa Accident Audi Car Crash: रीवा में खुशियों का माहौल देखते ही देखते मातम में बदल गया, जब बेटे की शादी के कार्ड बांटने निकले पिता, भाई और भांजी एक दिल दहला देने वाले सड़क हादसे का शिकार हो गए।

दरअसल, रीवा-रायपुर कर्चुलियान मार्ग पर तेज रफ्तार ऑडी कार ने उनकी बाइक को इतनी जोर से टक्कर मारी कि तीनों हवा में उछलकर दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बाइक के परखच्चे उड़ गए, जबकि कार के एयरबैग खुलने से उसमें सवार तीन लोग सुरक्षित बच निकले और घटना के बाद कार छोड़कर फरार हो गए।

कार मालिक फरार

बताया जा रहा है कि कार मालिक नोएडा का रहने वाला है और किसी कार्यक्रम में शामिल होने इटौर आया था। रामनई से लौटते वक्त यह हादसा हो गया। इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है और परिवार की खुशियां पल भर में खत्म हो गईं।

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस के अनुसार सेमरिया थाना क्षेत्र के चचाई के भागवत विश्वकर्मा (55) के बड़े बेटे शुभम की शादी 24 फरवरी को है। भागवत छोटे बेटे शिवम के साथ रिश्तेदारों को आमंत्रण कार्ड देने निकले थे। भांजी शीतल (32) पति दिलीप विश्वकर्मा के घूमा गढ़ स्थित घर पहुंचे। शादी का न्योता दिया और भांजी को साथ लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। बीच रास्ते में एक बाइक पर सवार तीनों को कोष्ठा के पास तेज रफ्तार ऑडी कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद विश्वकर्मा परिवार के घर जहां शादी की खुशियों से भरा था, पलभर में ही वहां मातम पसर गया। पुलिस ने कार जब्त कर मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *