आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली के मंचोभा गांव में जमीनी विवाद को लेकर पाटीदारों में जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। इस मारपीट के बाद दोनों पक्षों के बीच लंबी पंचायत चली। पंचायत से कुछ हला-भला न होने के बाद इस मामले में देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। जमीनी विवाद को लेकर हुई घटना
आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली के मंचोबा के रहने वाले धीरेंद्र यादव ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि मेरे पाटीदार शिव पूजनl, कन्हैया, संगीत, अंशु निशु सभी लोगों ने मिलकर जमीनी विवाद को लेकर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में मेरी मां धर्मावती देवी बचाने आई तो उन्हें भी लाठी डंडे से पीट दिया गया। जिससे गंभीर चोटें आई हैं। इसके साथ ही आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। इस मामले को लेकर पहले पंचायत हुई। पंचायत में कोई हल न निकलने के बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है। वही गांव के लोगों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था और आए दिन दोनों के बीच कहा सुनी होती रहती थी।


