भोपाल में उबेज ने राजा बनकर किया रेप:अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार की ज्यादती

भोपाल में उबेज ने राजा बनकर किया रेप:अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार की ज्यादती

भोपाल में लव जिहाद का मामला सामने आया है। कटारा हिल्स के बगरौदा औद्योगिक क्षेत्र में उवेज नामक युवक ने खुद को राजा बताकर हिन्दू युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर ज्यादती करने लगा। उसने युवती के अश्लील फोटो और वीडियो भी मोबाइल से बना लिए। इसके बाद वह फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रेप करने लगा। घटना की जानकारी बजरंग दल कार्यकर्ताओं को लगी तो उन्हें युवक को रंगे हाथ दबोच लिया। मारपीट करने के बाद युवक पुलिस के हवाले कर दिया गया। शनिवार को पुलिस ने FIR दर्ज कर ली। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से बैतूल निवासी 23 साल की युवती करीब डेढ़ साल से परिवार के साथ बगरौदा औद्योगिक क्षेत्र में टीनशेड वाली झुग्गी में रह रही है। उसका परिवार बगरौदा औद्योगिक क्षेत्र में काम करता है। इसी इलाके में उत्तर प्रदेश का रहने वाला उवेज उर्फ राजा भी रहता है और फैक्ट्री में काम करता है। आसपास रहने के कारण युवती और उवेज के बीच पहचान हो गई। करीब एक साल पहले दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। युवती का आरोप है कि उवेज ने उसे अपना नाम राजा बताया था। उसे लगा कि वह हिंदू है लेकिन बाद में पता चला कि वह राजा नहीं उवेज है। पीड़िता ने यह लगाए हैं आरोप युवती ने आरोप लगाया है कि उवेज ने पहली बार उसे राजा बनकर शादी का प्रलोभन दिया और शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसने मोबाइल पर अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। यह बात हिंदू संगठन को कुछ दिन पहले पता चली। हिंदू संगठन के कार्यकर्ता युवती और युवक पर नजर रखे हुए थे। शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे युवती और युवक हिंदू संगठन को साथ नजर आए। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवक को दबोच लिया और उसे जमकर पीटा। इस बीच युवती वहां से चली गई। पीड़िता को खोजा और FIR दर्ज कराई पीड़िता को खोजकर लाई पुलिस विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस उवेज उर्फ राजा को हिरासत में ले लिया, लेकिन युवती तभी से लापता थी। बाद में पता चला कि उसका भाई एम्स में भर्ती है। पुलिस एम्स पहुंची और महिला अधिकारी की उपस्थिति में युवती को थाने ले लाई। वहां युवती की शिकायत पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *