खगड़िया में हाइवा की टक्कर से युवक की मौत:महेशखूंट चौक के पास हुआ हादसा, जांच जारी

खगड़िया में हाइवा की टक्कर से युवक की मौत:महेशखूंट चौक के पास हुआ हादसा, जांच जारी

खगड़िया जिले के महेशखूंट चौक के पास एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने युवक को कुचल दिया, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही महेशखूंट की 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। युवक को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल गोगरी ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. चंद्रप्रकाश ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गोगरी जमालपुर निवासी केदार मलिक उर्फ घिनो मलिक के 20 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार के रूप में हुई है। पंकज नगर परिषद गोगरी-जमालपुर में स्वच्छताकर्मी के तौर पर कार्यरत था और अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था। वह किसी काम से खगड़िया गया था और लौटते समय महेशखूंट चौक के पास हादसे का शिकार हो गया। पंकज की मौत की खबर मिलते ही परिजन अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे। मृतक की मां सीता देवी गहरे सदमे में थीं। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई। महेशखूंट थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। खगड़िया जिले के महेशखूंट चौक के पास एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने युवक को कुचल दिया, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही महेशखूंट की 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। युवक को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल गोगरी ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. चंद्रप्रकाश ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गोगरी जमालपुर निवासी केदार मलिक उर्फ घिनो मलिक के 20 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार के रूप में हुई है। पंकज नगर परिषद गोगरी-जमालपुर में स्वच्छताकर्मी के तौर पर कार्यरत था और अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था। वह किसी काम से खगड़िया गया था और लौटते समय महेशखूंट चौक के पास हादसे का शिकार हो गया। पंकज की मौत की खबर मिलते ही परिजन अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे। मृतक की मां सीता देवी गहरे सदमे में थीं। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई। महेशखूंट थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *