44 केंद्रों पर नकल मुक्त परीक्षा, 98.70% प्रजेंट:बिहार इंटर परीक्षा का पांचवां दिन शांतिपूर्ण संपन्न, फ्लाइंग स्क्वॉड के लगते रहे दौरे

44 केंद्रों पर नकल मुक्त परीक्षा, 98.70% प्रजेंट:बिहार इंटर परीक्षा का पांचवां दिन शांतिपूर्ण संपन्न, फ्लाइंग स्क्वॉड के लगते रहे दौरे

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के पांचवें दिन शनिवार को जिले के सभी 44 परीक्षा केंद्रों पर कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सघन निगरानी के बीच दोनों पालियों में परीक्षा सुचारु रूप से चली। किसी भी प्रकार की नकल या अनुचित गतिविधि का कोई मामला सामने नहीं आया। जिला प्रशासन ने परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए थे। सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट, पुलिस बल, फ्लाइंग स्क्वॉड टीमें और वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई थी। परीक्षा केंद्रों के बाहर भी सघन निगरानी रखी गई। संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए गए थे। पहली पाली सुबह 9:45 से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित हुई। इसमें कुल 6,699 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 6,625 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 74 छात्र अनुपस्थित रहे। इस पाली में उपस्थिति प्रतिशत 98.90 दर्ज किया गया। दूसरी पाली दोपहर 1:45 से शाम 5:00 बजे तक चली। इसमें 11,293 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 11,137 ने परीक्षा दी। इस दौरान 156 छात्र अनुपस्थित रहे और उपस्थिति दर 98.62 रही। दोनों पालियों को मिलाकर कुल उपस्थिति प्रतिशत 98.70 से अधिक रहा। जिला संचालित इंटरमीडिएट परीक्षा के सफल और नकलविहीन संचालन में केंद्राधीक्षकों, शिक्षकों, सुरक्षा कर्मियों और प्रशासनिक टीम की भूमिका सराहनीय रही। सरकार की मंशा के अनुरूप निष्पक्ष परीक्षा कराने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। छात्रों से अपील की गई है कि वे शेष दिनों में भी अनुशासन और नियमों का पालन करते हुए परीक्षा दें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कदाचार में शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के पांचवें दिन शनिवार को जिले के सभी 44 परीक्षा केंद्रों पर कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सघन निगरानी के बीच दोनों पालियों में परीक्षा सुचारु रूप से चली। किसी भी प्रकार की नकल या अनुचित गतिविधि का कोई मामला सामने नहीं आया। जिला प्रशासन ने परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए थे। सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट, पुलिस बल, फ्लाइंग स्क्वॉड टीमें और वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई थी। परीक्षा केंद्रों के बाहर भी सघन निगरानी रखी गई। संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए गए थे। पहली पाली सुबह 9:45 से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित हुई। इसमें कुल 6,699 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 6,625 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 74 छात्र अनुपस्थित रहे। इस पाली में उपस्थिति प्रतिशत 98.90 दर्ज किया गया। दूसरी पाली दोपहर 1:45 से शाम 5:00 बजे तक चली। इसमें 11,293 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 11,137 ने परीक्षा दी। इस दौरान 156 छात्र अनुपस्थित रहे और उपस्थिति दर 98.62 रही। दोनों पालियों को मिलाकर कुल उपस्थिति प्रतिशत 98.70 से अधिक रहा। जिला संचालित इंटरमीडिएट परीक्षा के सफल और नकलविहीन संचालन में केंद्राधीक्षकों, शिक्षकों, सुरक्षा कर्मियों और प्रशासनिक टीम की भूमिका सराहनीय रही। सरकार की मंशा के अनुरूप निष्पक्ष परीक्षा कराने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। छात्रों से अपील की गई है कि वे शेष दिनों में भी अनुशासन और नियमों का पालन करते हुए परीक्षा दें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कदाचार में शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *