शेखपुरा के करंडे थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय नौवीं कक्षा की छात्रा को पश्चिम बंगाल के हावड़ा रेलवे जंक्शन से बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में अपहर्ता युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी की नानी ने अपहरण की कराई थी एफआईआर करंडे थाना अध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि बरामद किशोरी गत एक फरवरी को चेवाड़ा बाजार में खरीदारी करने निकली थी, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी। इसके बाद किशोरी की नानी ने स्थानीय थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें कार्तिक कुमार नामक एक अज्ञात युवक को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। किशोरी कथित तौर पर इस युवक से लगातार मोबाइल पर बात करती थी।
थाना अध्यक्ष ने बताया कि हावड़ा रेलवे थाना पुलिस ने किशोरी और युवक दोनों को हावड़ा जंक्शन पर संदेहास्पद अवस्था में पकड़ा। वे दोनों हावड़ा जंक्शन से कहीं और भागने की फिराक में थे। बाद में, स्थानीय थाना की पुलिस सब इंस्पेक्टर पूनम कुमारी के नेतृत्व में एक टीम को हावड़ा भेजा गया, जहां से दोनों को पुलिस निगरानी में शेखपुरा लाया गया। किशोरी दो-तीन साल से ननिहाल में रह रही थी उन्होंने बताया कि बरामद किशोरी इसी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है, जो पिछले दो-तीन साल से अपने ननिहाल में रह रही थी। पुलिस ने इस मामले को प्रेम प्रसंग का बताया है। पकड़ा गया युवक कार्तिक कुमार लखीसराय जिले के कजरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चम्पा नगर गांव का निवासी है। वह पिछले साल किशोरी के ननिहाल में आयोजित एक मेले में घूमने आया था। तभी से दोनों एक-दूसरे के संपर्क में आए और उनके बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था। शेखपुरा के करंडे थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय नौवीं कक्षा की छात्रा को पश्चिम बंगाल के हावड़ा रेलवे जंक्शन से बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में अपहर्ता युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी की नानी ने अपहरण की कराई थी एफआईआर करंडे थाना अध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि बरामद किशोरी गत एक फरवरी को चेवाड़ा बाजार में खरीदारी करने निकली थी, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी। इसके बाद किशोरी की नानी ने स्थानीय थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें कार्तिक कुमार नामक एक अज्ञात युवक को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। किशोरी कथित तौर पर इस युवक से लगातार मोबाइल पर बात करती थी।
थाना अध्यक्ष ने बताया कि हावड़ा रेलवे थाना पुलिस ने किशोरी और युवक दोनों को हावड़ा जंक्शन पर संदेहास्पद अवस्था में पकड़ा। वे दोनों हावड़ा जंक्शन से कहीं और भागने की फिराक में थे। बाद में, स्थानीय थाना की पुलिस सब इंस्पेक्टर पूनम कुमारी के नेतृत्व में एक टीम को हावड़ा भेजा गया, जहां से दोनों को पुलिस निगरानी में शेखपुरा लाया गया। किशोरी दो-तीन साल से ननिहाल में रह रही थी उन्होंने बताया कि बरामद किशोरी इसी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है, जो पिछले दो-तीन साल से अपने ननिहाल में रह रही थी। पुलिस ने इस मामले को प्रेम प्रसंग का बताया है। पकड़ा गया युवक कार्तिक कुमार लखीसराय जिले के कजरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चम्पा नगर गांव का निवासी है। वह पिछले साल किशोरी के ननिहाल में आयोजित एक मेले में घूमने आया था। तभी से दोनों एक-दूसरे के संपर्क में आए और उनके बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था।


