कटिहार पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने शनिवार को फलका थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने थाने की डायरी, अपराध संचिका और अन्य विभिन्न कागजातों का करीब डेढ़ घंटे तक गहन अवलोकन किया। एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान गुंडा पंजी, लूट और डकैती जैसे गंभीर अपराधों के रिकॉर्ड, सीडी पार्ट-2 एम वाई अल्फाबेटिकल इंडेक्स तथा हालिया अपराध पैटर्न की समीक्षा की गई। इसमें हत्या, लूट और डकैती जैसे आपराधिक मामलों पर विशेष ध्यान दिया गया । उन्होंने लंबित पुराने मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित जांच अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण में ‘दागियों’ (अपराधियों) की जांच में कुछ त्रुटियां पाई गईं। एसपी ने बताया कि जांच अधिकारियों ने अपराधियों के फोन नंबर, फोटो या उनकी वर्तमान सक्रियता की पूरी तरह से जांच नहीं की थी। इस लापरवाही के लिए संबंधित जांच अधिकारियों से शोकॉज पूछा गया है और जवाब आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गश्ती के साथ वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश थाना प्रभारी रवि कुमार राय को गश्ती के साथ-साथ समय-समय पर वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त, लंबित मामलों का अविलंब निष्पादन और वारंट तामील करने के भी निर्देश दिए गए। एसपी ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में आपराधिक वारदातें किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने कांड समीक्षा और अनुसंधान में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी। थाना क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने, अपराधियों की पहचान कर उन पर नजर रखने और थाने आने वाले पीड़ितों के साथ हर हाल में अच्छा व्यवहार करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने मामलों का खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार करने के भी निर्देश दिए। कटिहार पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने शनिवार को फलका थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने थाने की डायरी, अपराध संचिका और अन्य विभिन्न कागजातों का करीब डेढ़ घंटे तक गहन अवलोकन किया। एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान गुंडा पंजी, लूट और डकैती जैसे गंभीर अपराधों के रिकॉर्ड, सीडी पार्ट-2 एम वाई अल्फाबेटिकल इंडेक्स तथा हालिया अपराध पैटर्न की समीक्षा की गई। इसमें हत्या, लूट और डकैती जैसे आपराधिक मामलों पर विशेष ध्यान दिया गया । उन्होंने लंबित पुराने मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित जांच अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण में ‘दागियों’ (अपराधियों) की जांच में कुछ त्रुटियां पाई गईं। एसपी ने बताया कि जांच अधिकारियों ने अपराधियों के फोन नंबर, फोटो या उनकी वर्तमान सक्रियता की पूरी तरह से जांच नहीं की थी। इस लापरवाही के लिए संबंधित जांच अधिकारियों से शोकॉज पूछा गया है और जवाब आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गश्ती के साथ वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश थाना प्रभारी रवि कुमार राय को गश्ती के साथ-साथ समय-समय पर वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त, लंबित मामलों का अविलंब निष्पादन और वारंट तामील करने के भी निर्देश दिए गए। एसपी ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में आपराधिक वारदातें किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने कांड समीक्षा और अनुसंधान में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी। थाना क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने, अपराधियों की पहचान कर उन पर नजर रखने और थाने आने वाले पीड़ितों के साथ हर हाल में अच्छा व्यवहार करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने मामलों का खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार करने के भी निर्देश दिए।


