अफेयर में युवक की हत्या, सिर धड़ से अलग:प्रेमिका ने मिलने के लिए बुलाया था, घर से 50 किमी दूर प्रेमी की मिली लाश

अफेयर में युवक की हत्या, सिर धड़ से अलग:प्रेमिका ने मिलने के लिए बुलाया था, घर से 50 किमी दूर प्रेमी की मिली लाश

गयाजी में एक युवक की हत्या हुई है। सिर धर से अलग था। एक हाथ भी कटा था। शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। मृतक अभय कुमार गुप्ता उर्फ बिट्‌टू (25) है। जिसका एक लड़की से अफेयर चल रहा था। परिवार वालों के अनुसार गुरुवार को लड़की का फोन आया था। उसने बिट्‌टू को मिलने के लिए 3 किमी दूर बुलाया था। बिट्‌टू घर से निकला उसके बाद वो नहीं लौटा। शुक्रवार की सुबह घर से 50 किमी दूर बिट्‌टू की लाश मिली। उस वक्त लाश की पहचान नहीं हुई थी। इधर, परिवार वाले बिट्‌टू की तलाश में थे। उन्होंने शनिवार की सुबह अखबार में लाश मिलने की खबर पढ़ी। जिसके बाद परिजन पहचान के लिए टनकुप्पा थाना पहुंचे। तब मृतक की पहचान हो सकी। परिजन ने आरोप लगाया है कि बिट्‌टू ने शादी से इनकार कर दिया था, इस कारण उसका पहले अपहरण किया, फिर उसकी निर्मम हत्या कर दी। लाश टनकुप्पा थाना क्षेत्र के बुंधुआ स्टेशन के बरसौना गांव के पास रेलवे ट्रैक पर मिली थी। हत्या के बाद मोबाइल भी लूट लिया मृतक बिट्‌टू डोभी थाना क्षेत्र के बजौरा का निवासी है। बिट्‌टू के पिता मिथलेश गुप्ता ने शव की स्थिति को देखते हुए कहा कि हत्या बेहद क्रूर तरीके से की गई है है। हत्या के बाद अभय का मोबाइल भी लूट लिया गया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजन के आवेदन पर टनकुप्पा थाना में केस दर्ज कराया गया है। वहीं, आरोपी फरार हैं।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और कॉल डिटेल के आधार पर कार्रवाई होगी थानाध्यक्ष वसंत कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और कॉल डिटेल के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गयाजी में एक युवक की हत्या हुई है। सिर धर से अलग था। एक हाथ भी कटा था। शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। मृतक अभय कुमार गुप्ता उर्फ बिट्‌टू (25) है। जिसका एक लड़की से अफेयर चल रहा था। परिवार वालों के अनुसार गुरुवार को लड़की का फोन आया था। उसने बिट्‌टू को मिलने के लिए 3 किमी दूर बुलाया था। बिट्‌टू घर से निकला उसके बाद वो नहीं लौटा। शुक्रवार की सुबह घर से 50 किमी दूर बिट्‌टू की लाश मिली। उस वक्त लाश की पहचान नहीं हुई थी। इधर, परिवार वाले बिट्‌टू की तलाश में थे। उन्होंने शनिवार की सुबह अखबार में लाश मिलने की खबर पढ़ी। जिसके बाद परिजन पहचान के लिए टनकुप्पा थाना पहुंचे। तब मृतक की पहचान हो सकी। परिजन ने आरोप लगाया है कि बिट्‌टू ने शादी से इनकार कर दिया था, इस कारण उसका पहले अपहरण किया, फिर उसकी निर्मम हत्या कर दी। लाश टनकुप्पा थाना क्षेत्र के बुंधुआ स्टेशन के बरसौना गांव के पास रेलवे ट्रैक पर मिली थी। हत्या के बाद मोबाइल भी लूट लिया मृतक बिट्‌टू डोभी थाना क्षेत्र के बजौरा का निवासी है। बिट्‌टू के पिता मिथलेश गुप्ता ने शव की स्थिति को देखते हुए कहा कि हत्या बेहद क्रूर तरीके से की गई है है। हत्या के बाद अभय का मोबाइल भी लूट लिया गया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजन के आवेदन पर टनकुप्पा थाना में केस दर्ज कराया गया है। वहीं, आरोपी फरार हैं।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और कॉल डिटेल के आधार पर कार्रवाई होगी थानाध्यक्ष वसंत कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और कॉल डिटेल के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *