पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को छात्र युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं ने मधेपुरा के भूपेंद्र चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर छात्र नेता रौशन कुमार बिट्टू ने कहा कि सत्ता संरक्षित अपराधियों को बचाने के लिए सरकार किसी भी हद तक गिर सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि नीट छात्रा के साथ हुए अन्याय के खिलाफ उठने वाली आवाज को दबाने के उद्देश्य से पप्पू यादव की गिरफ्तारी की गई है। वहीं, छात्र नेता अमन कुमार रितेश ने कहा कि हमारे नेता को आधी रात में गिरफ्तार कर सरकार ने यह साबित कर दिया है कि वह जनता की आवाज से कितनी बुरी तरह भयभीत है। यह कार्रवाई कानून के पालन की नहीं, बल्कि डर, दमन और बदले की राजनीति का खुला उदाहरण है। छात्र नेता सुशील कुमार और राजू कुमार मन्नू ने कहा कि आधी रात की यह कायराना कार्रवाई सरकार की नाकामी को दर्शाती है। जब सरकार जनता के सवालों का जवाब नहीं दे पाती, तो वह जननेताओं को आधी रात में घर से उठाने का काम करती है। उन्होंने कहा कि पप्पू यादव की खराब सेहत के बावजूद उनके साथ किया गया व्यवहार सत्ता की संवेदनहीनता और मानसिक दिवालियापन को उजागर करता है। प्रदर्शन में छात्र नेता आनंद शंकर, प्रवीण कुमार, नीतीश राणा, अविनाश सिंह, मो. इरफान, विवेक सिंह यादव, रणजीत यादव, राहुल राज, प्रिंस कुमार, हिमांशु कुमार, राजा कुमार, जसीम खान, बसंत कुमार, रौशन अली, पिंटू यादव, रामप्रवेश यादव सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद थे। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को छात्र युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं ने मधेपुरा के भूपेंद्र चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर छात्र नेता रौशन कुमार बिट्टू ने कहा कि सत्ता संरक्षित अपराधियों को बचाने के लिए सरकार किसी भी हद तक गिर सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि नीट छात्रा के साथ हुए अन्याय के खिलाफ उठने वाली आवाज को दबाने के उद्देश्य से पप्पू यादव की गिरफ्तारी की गई है। वहीं, छात्र नेता अमन कुमार रितेश ने कहा कि हमारे नेता को आधी रात में गिरफ्तार कर सरकार ने यह साबित कर दिया है कि वह जनता की आवाज से कितनी बुरी तरह भयभीत है। यह कार्रवाई कानून के पालन की नहीं, बल्कि डर, दमन और बदले की राजनीति का खुला उदाहरण है। छात्र नेता सुशील कुमार और राजू कुमार मन्नू ने कहा कि आधी रात की यह कायराना कार्रवाई सरकार की नाकामी को दर्शाती है। जब सरकार जनता के सवालों का जवाब नहीं दे पाती, तो वह जननेताओं को आधी रात में घर से उठाने का काम करती है। उन्होंने कहा कि पप्पू यादव की खराब सेहत के बावजूद उनके साथ किया गया व्यवहार सत्ता की संवेदनहीनता और मानसिक दिवालियापन को उजागर करता है। प्रदर्शन में छात्र नेता आनंद शंकर, प्रवीण कुमार, नीतीश राणा, अविनाश सिंह, मो. इरफान, विवेक सिंह यादव, रणजीत यादव, राहुल राज, प्रिंस कुमार, हिमांशु कुमार, राजा कुमार, जसीम खान, बसंत कुमार, रौशन अली, पिंटू यादव, रामप्रवेश यादव सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।


