फाजिल्का पुलिस ने चोर को किया गिरफ्तार:3 सिलेंडर और बाइक बरामद, नशे की लत पूरी करने के लिए वारदात को देता था अंजाम

फाजिल्का पुलिस ने चोर को किया गिरफ्तार:3 सिलेंडर और बाइक बरामद, नशे की लत पूरी करने के लिए वारदात को देता था अंजाम

फाजिल्का जिले में सिटी थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है । जिससे चोरी के तीन सिलेंडर और एक बाइक बरामद किया है । पुलिस का कहना है कि आरोपी द्वारा चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था ।वारदात का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया थ । वहीं शिकायत आने के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है । जिससे तीन गैस सिलेंडर और एक बाइक बरामद हुआ है । आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज आगे की कार्रवाई की जा रही है ।

चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद जानकारी देते हुए सिटी थाना के एसएचओ सचिन कंबोज ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा नंबर 25 दर्ज किया गया था । जिसमें महिला हरविंदर कौर ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनके घर से एक युवक गैस सिलेंडर चोरी कर ले गया है । जिसमें पुलिस को सीसीटीवी भी दिखाई गई जिसमें आरोपी गैस सिलेंडर चोरी कर ले जाता दिखाई दे रहा है । गैस सिलेंडर और बाइक बरामद जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अरनीवाला के रहने वाले गुरदीप सिंह को गिरफ्तार किया है । जिससे पुलिस ने तीन गैस सिलेंडर और बाइक बरामद किया है । सचिन कंबोज ने बताया कि आरोपी पहले प्राइवेट बस पर कंडक्टर का काम करता था । और अब नशे का आदि होने के चलते इसके द्वारा चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था । कोर्ट से रिमांड लेगी पुलिस पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अभी चोरी के गैस सिलेंडर बेचने थे कि इससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया । फिलहाल आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा । जिसपर गहराई से पूछताछ किया जाएगा ।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *