नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को कोर्ट ने ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है। इसके बाद पप्पू यादव को पटना के बेऊर जेल में लाया गया। वहां एंट्री होने के बाद इलाज के लिए उन्हें PMCH लाया जाएगा। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 01- न्यायिक हिरासत में बेउर जेल भेजे गए सांसद पप्पू यादव पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को कोर्ट ने ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है। इसके बाद पप्पू यादव को पटना के बेऊर जेल में लाया गया। वहां एंट्री होने के बाद इलाज के लिए उन्हें PMCH लाया जाएगा। अस्पताल में पुलिस कस्टडी में उनका इलाज होगा। सोमवार को इस मामले की अगली सुनवाई होगी। पूरी खबर पढ़ें 02- भोजपुरी गाने पर डांस करते नजर आए वैभव सूर्यवंशी भारत ने छठी बार अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप जीत लिया है। फाइनल मैच में इंग्लैंड को 100 रनों से मात देने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी जश्न मनाते हुए दिखे। इस दौरान बिहार के वैभव सूर्यवंशी भोजपुरी गानों पर डांस करते नजर आए। टीम इंडिया के खिलाड़ियों का जश्न मनाते और डांस करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पंजाबी गाने बज रहे हैं। इस बीच वैभव कहते हैं- पंजाबी गाना नहीं समझ में आ रहा है गाइज, अब भोजपुरी लगेगा।’ पूरी खबर पढ़ें 03- आरजेडी ऑफिस में तेजस्वी का ढोल नगाड़ों से स्वागत राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद तेजस्वी यादव आज पहली बार पार्टी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान तेजस्वी का भव्य स्वागत किया गया। आरजेडी कार्यालय में खासा उत्साह देखने को मिला। पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत समारोह की बड़े स्तर पर तैयारियां की गई। समारोह में पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधायक, सांसद, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरी खबर पढ़ें 04- पवन सिंह पर खेसारी लाल यादव ने कसा तंज भोजपुरी सिंगर अंकुश राजा ने अपने पैतृक गांव सासाराम में 11 जोड़ों की शादी करवाई। इस मौके पर खेसारी लाल यादव भी शामिल हुए। इस दौरान खेसारी ने 11 जोड़ों को 11 बाइक गिफ्ट की। इसके बाद खेसारी एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में खेसारी लाल ने कहा कि, ‘हमने वहां 11 बाइक दी, क्योंकि वह मेरी खुशी है। वह ना मेरा विधानसभा और ना मेरा लोकसभा है। वो तो मेरे बड़े भैया पवन सिंह का लोकसभा है। मगर मेरे मन में श्रद्धा थी तो मैंने वहां किया, क्योंकि श्रद्धा के लिए कोई जात नहीं होती है।’ पूरी खबर पढ़ें 05- मधेपुरा में मिड-डे मिल का खाना खाने से 70 बच्चे बीमार मधेपुरा सदर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय कारू टोला साहुगढ़ में शनिवार को मिड डे मील खाने के बाद 70 से अधिक बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। भोजन करने के कुछ ही देर बाद बच्चों को उल्टी, पेट दर्द और घबराहट की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में बच्चे बीमार पड़ने लगे, जिससे स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पूरी खबर पढ़ें 06- बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में अब तक 62 स्टूडेंट निष्कासित बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा का आज पांचवा दिन है। पहली पाली में केमिस्ट्री का एग्जाम है। अभी पहली पाली की परीक्षा 9.30 से शुरू हुई। दूसरी पाली में इंग्लिश के पेपर हुआ। एग्जाम के लिए राज्यभर में 1,762 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें कुल 13,17,846 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं, जिनमें 6,75,844 छात्राएं और 6,42,002 छात्र हैं। पूरी खबर पढ़ें 07-बक्सर में 700 कर्मचारियोंं की रोजी-रोटी पर संकट ’18 से 20 साल गुजरात में रहा हूं। बिहार में नौकरी मिली तो बहुत खुशी हुई। लेकिन अब सरकार की नीति से प्लांट छह माह चलेगा और छह माह बंद रहेगा। इस स्थिति में घर परिवार कैसे चलेगा? फिर से गुजरात और मुंबई जाना पड़ेगा और वहां स्थानीय लोगों से अपमानित होकर काम करना होगा। प्लांट के सीएमडी कब तक बैठाकर पैसा देंगे?’ ये कहना है प्लांट में काम करने वाले प्रदीप सिंह का। पूरी खबर पढ़ें 08- बेटे के एनकाउंटर पर पिता ने STF को कहा- शुक्रिया वैशाली के हाजीपुर में पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी प्रिंस कुमार मारा गया। इस घटना के बाद उसके पिता नंदकिशोर सिंह ने पुलिस की कार्रवाई को सही ठहराते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है। नंदकिशोर सिंह ने कहा कि उनका बेटा बचपन से ही अपराधी था और पुलिस ने उसे मारकर सही काम किया है। उन्होंने यह भी बताया कि वे पहले भी पुलिस से मुलाकात होने पर अपने बेटे का एनकाउंटर करने का आग्रह करते थे। पूरी खबर पढ़ें 09- 2 ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, दोनों के ड्राइवर की मौत भागलपुर में शनिवार सुबह दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल है। हादसे के बाद एनएच-31 पर करीब 10 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया घटना भवानीपुर थाना क्षेत्र की है। हादसे के बाद एक ट्रक ड्राइवर गाड़ी के स्टीयरिंग में फंस गया। करीब 10 मिनट तक जान की भीख मांगता रहा, लेकिन तड़प-तड़प कर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें 10-विधानसभा के स्थापना दिवस पर पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष बिहार विधानसभा का 106 वां स्थापना दिवस मनाया गया। विधानसभा भवन और परिसर को कोलकाता से मंगाए फूलों से सजाया गया। मुख्य कार्यक्रम में लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला का बिहार विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार ने अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेट कर स्वागत किया। उन्होंने राज्यसभा के डिप्टी स्पीकर हरिवंश, केन्द्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू का भी स्वागत किया। पूरी खबर पढ़ें 11- सीएम ने स्वास्थ्य अधिकारियों को सौंपा नियुक्ति पत्र पटना में आज 1224 नव-नियुक्त विशेषज्ञ और सामान्य चिकित्सा पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में लेटर बांटे हैं। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग ने आयोजित किया था। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रतीकात्मक रूप से डॉ. अमन प्रकाश, डॉ. गुनाल कुमार, डॉ. रौशन कुमार, इन्दु कुमारी, रविकांत कुमार, डॉ. उत्कर्ष शर्मा, आशीष रंजन, आलोक रंजन और अभिषेक कुमार को नियुक्ति पत्र सौंपे। पूरी खबर पढ़ें 12- ससुराल से लौट रहे युवक का सड़क किनारे मिला शव बेगूसराय में सड़क किनारे एक युवक का शव मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटनास्थल के पास ही बाइक पड़ी हुई थी। मृतक की पहचान कुंभी गांव निवासी उमाशंकर महतो के पुत्र लालबाबू महतो (26) के तौर पर हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंझौल डीएसपी भी मौके पर पहुंचे। घटना छौड़ाही थाना क्षेत्र के नारायणपीपड़ और परोड़ा गांव के बीच की है। पूरी खबर पढ़ें 13- CTET परीक्षा के दौरान हंगामा, देर से पहुंचा पेपर वैशाली के संत जॉन्स परीक्षा केंद्र पर CTET परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया। सुबह 9:30 बजे से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए सुबह 11 बजे तक प्रश्न पत्र नहीं पहुंचने से परीक्षार्थी आक्रोशित हो गए। परीक्षार्थियों के अनुसार, उन्हें सुबह 9:30 बजे से परीक्षा देनी थी, लेकिन निर्धारित समय के डेढ़ घंटे बाद भी प्रश्न पत्र उपलब्ध नहीं कराए गए। इस अव्यवस्था के कारण केंद्र पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14-छात्रा से छेड़खानी करने पर प्रिंसिपल की पिटाई सीवान में प्राथमिक विद्यालय, हरियामा के प्रिंसिपल वीरेंद्र साह पर ट्यूशन के दौरान छात्रा से छेड़खानी का आरोप लगा है। आरोप सामने आते ही आक्रोशित अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने प्रिंसिपल के कपड़े उतरवा दिए, चेहरे पर कालिख लगाया और जूते की माला पहनाकर इलाके में घुमाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए शिक्षक को थाने ले गई। पूरी खबर पढ़ें अब चलते-चलते एक नजर कल के मौसम पर 15-दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस इजाफा मौसम विभाग के अनुसार बिहार के अधिकांश जिलों में कल यानी रविवार को मौमस साफ रहेगा। तेज धूप की वजह से दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस इजाफा हो सकता है। साथ ही रात और सुबह के वक्त हल्की ठंड महसूस होगी। नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को कोर्ट ने ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है। इसके बाद पप्पू यादव को पटना के बेऊर जेल में लाया गया। वहां एंट्री होने के बाद इलाज के लिए उन्हें PMCH लाया जाएगा। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 01- न्यायिक हिरासत में बेउर जेल भेजे गए सांसद पप्पू यादव पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को कोर्ट ने ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है। इसके बाद पप्पू यादव को पटना के बेऊर जेल में लाया गया। वहां एंट्री होने के बाद इलाज के लिए उन्हें PMCH लाया जाएगा। अस्पताल में पुलिस कस्टडी में उनका इलाज होगा। सोमवार को इस मामले की अगली सुनवाई होगी। पूरी खबर पढ़ें 02- भोजपुरी गाने पर डांस करते नजर आए वैभव सूर्यवंशी भारत ने छठी बार अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप जीत लिया है। फाइनल मैच में इंग्लैंड को 100 रनों से मात देने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी जश्न मनाते हुए दिखे। इस दौरान बिहार के वैभव सूर्यवंशी भोजपुरी गानों पर डांस करते नजर आए। टीम इंडिया के खिलाड़ियों का जश्न मनाते और डांस करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पंजाबी गाने बज रहे हैं। इस बीच वैभव कहते हैं- पंजाबी गाना नहीं समझ में आ रहा है गाइज, अब भोजपुरी लगेगा।’ पूरी खबर पढ़ें 03- आरजेडी ऑफिस में तेजस्वी का ढोल नगाड़ों से स्वागत राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद तेजस्वी यादव आज पहली बार पार्टी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान तेजस्वी का भव्य स्वागत किया गया। आरजेडी कार्यालय में खासा उत्साह देखने को मिला। पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत समारोह की बड़े स्तर पर तैयारियां की गई। समारोह में पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधायक, सांसद, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरी खबर पढ़ें 04- पवन सिंह पर खेसारी लाल यादव ने कसा तंज भोजपुरी सिंगर अंकुश राजा ने अपने पैतृक गांव सासाराम में 11 जोड़ों की शादी करवाई। इस मौके पर खेसारी लाल यादव भी शामिल हुए। इस दौरान खेसारी ने 11 जोड़ों को 11 बाइक गिफ्ट की। इसके बाद खेसारी एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में खेसारी लाल ने कहा कि, ‘हमने वहां 11 बाइक दी, क्योंकि वह मेरी खुशी है। वह ना मेरा विधानसभा और ना मेरा लोकसभा है। वो तो मेरे बड़े भैया पवन सिंह का लोकसभा है। मगर मेरे मन में श्रद्धा थी तो मैंने वहां किया, क्योंकि श्रद्धा के लिए कोई जात नहीं होती है।’ पूरी खबर पढ़ें 05- मधेपुरा में मिड-डे मिल का खाना खाने से 70 बच्चे बीमार मधेपुरा सदर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय कारू टोला साहुगढ़ में शनिवार को मिड डे मील खाने के बाद 70 से अधिक बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। भोजन करने के कुछ ही देर बाद बच्चों को उल्टी, पेट दर्द और घबराहट की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में बच्चे बीमार पड़ने लगे, जिससे स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पूरी खबर पढ़ें 06- बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में अब तक 62 स्टूडेंट निष्कासित बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा का आज पांचवा दिन है। पहली पाली में केमिस्ट्री का एग्जाम है। अभी पहली पाली की परीक्षा 9.30 से शुरू हुई। दूसरी पाली में इंग्लिश के पेपर हुआ। एग्जाम के लिए राज्यभर में 1,762 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें कुल 13,17,846 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं, जिनमें 6,75,844 छात्राएं और 6,42,002 छात्र हैं। पूरी खबर पढ़ें 07-बक्सर में 700 कर्मचारियोंं की रोजी-रोटी पर संकट ’18 से 20 साल गुजरात में रहा हूं। बिहार में नौकरी मिली तो बहुत खुशी हुई। लेकिन अब सरकार की नीति से प्लांट छह माह चलेगा और छह माह बंद रहेगा। इस स्थिति में घर परिवार कैसे चलेगा? फिर से गुजरात और मुंबई जाना पड़ेगा और वहां स्थानीय लोगों से अपमानित होकर काम करना होगा। प्लांट के सीएमडी कब तक बैठाकर पैसा देंगे?’ ये कहना है प्लांट में काम करने वाले प्रदीप सिंह का। पूरी खबर पढ़ें 08- बेटे के एनकाउंटर पर पिता ने STF को कहा- शुक्रिया वैशाली के हाजीपुर में पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी प्रिंस कुमार मारा गया। इस घटना के बाद उसके पिता नंदकिशोर सिंह ने पुलिस की कार्रवाई को सही ठहराते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है। नंदकिशोर सिंह ने कहा कि उनका बेटा बचपन से ही अपराधी था और पुलिस ने उसे मारकर सही काम किया है। उन्होंने यह भी बताया कि वे पहले भी पुलिस से मुलाकात होने पर अपने बेटे का एनकाउंटर करने का आग्रह करते थे। पूरी खबर पढ़ें 09- 2 ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, दोनों के ड्राइवर की मौत भागलपुर में शनिवार सुबह दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल है। हादसे के बाद एनएच-31 पर करीब 10 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया घटना भवानीपुर थाना क्षेत्र की है। हादसे के बाद एक ट्रक ड्राइवर गाड़ी के स्टीयरिंग में फंस गया। करीब 10 मिनट तक जान की भीख मांगता रहा, लेकिन तड़प-तड़प कर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें 10-विधानसभा के स्थापना दिवस पर पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष बिहार विधानसभा का 106 वां स्थापना दिवस मनाया गया। विधानसभा भवन और परिसर को कोलकाता से मंगाए फूलों से सजाया गया। मुख्य कार्यक्रम में लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला का बिहार विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार ने अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेट कर स्वागत किया। उन्होंने राज्यसभा के डिप्टी स्पीकर हरिवंश, केन्द्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू का भी स्वागत किया। पूरी खबर पढ़ें 11- सीएम ने स्वास्थ्य अधिकारियों को सौंपा नियुक्ति पत्र पटना में आज 1224 नव-नियुक्त विशेषज्ञ और सामान्य चिकित्सा पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में लेटर बांटे हैं। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग ने आयोजित किया था। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रतीकात्मक रूप से डॉ. अमन प्रकाश, डॉ. गुनाल कुमार, डॉ. रौशन कुमार, इन्दु कुमारी, रविकांत कुमार, डॉ. उत्कर्ष शर्मा, आशीष रंजन, आलोक रंजन और अभिषेक कुमार को नियुक्ति पत्र सौंपे। पूरी खबर पढ़ें 12- ससुराल से लौट रहे युवक का सड़क किनारे मिला शव बेगूसराय में सड़क किनारे एक युवक का शव मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटनास्थल के पास ही बाइक पड़ी हुई थी। मृतक की पहचान कुंभी गांव निवासी उमाशंकर महतो के पुत्र लालबाबू महतो (26) के तौर पर हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंझौल डीएसपी भी मौके पर पहुंचे। घटना छौड़ाही थाना क्षेत्र के नारायणपीपड़ और परोड़ा गांव के बीच की है। पूरी खबर पढ़ें 13- CTET परीक्षा के दौरान हंगामा, देर से पहुंचा पेपर वैशाली के संत जॉन्स परीक्षा केंद्र पर CTET परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया। सुबह 9:30 बजे से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए सुबह 11 बजे तक प्रश्न पत्र नहीं पहुंचने से परीक्षार्थी आक्रोशित हो गए। परीक्षार्थियों के अनुसार, उन्हें सुबह 9:30 बजे से परीक्षा देनी थी, लेकिन निर्धारित समय के डेढ़ घंटे बाद भी प्रश्न पत्र उपलब्ध नहीं कराए गए। इस अव्यवस्था के कारण केंद्र पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14-छात्रा से छेड़खानी करने पर प्रिंसिपल की पिटाई सीवान में प्राथमिक विद्यालय, हरियामा के प्रिंसिपल वीरेंद्र साह पर ट्यूशन के दौरान छात्रा से छेड़खानी का आरोप लगा है। आरोप सामने आते ही आक्रोशित अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने प्रिंसिपल के कपड़े उतरवा दिए, चेहरे पर कालिख लगाया और जूते की माला पहनाकर इलाके में घुमाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए शिक्षक को थाने ले गई। पूरी खबर पढ़ें अब चलते-चलते एक नजर कल के मौसम पर 15-दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस इजाफा मौसम विभाग के अनुसार बिहार के अधिकांश जिलों में कल यानी रविवार को मौमस साफ रहेगा। तेज धूप की वजह से दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस इजाफा हो सकता है। साथ ही रात और सुबह के वक्त हल्की ठंड महसूस होगी।


