सरकारी योजनाओं की जानकारी उर्दू भाषा में दी जाएगी:पुस्तकालयों और शैक्षणिक संस्थानों में उर्दू साहित्य को मिलेगा प्रोत्साहन, भागलपुर में कार्यशाला आयोजित

सरकारी योजनाओं की जानकारी उर्दू भाषा में दी जाएगी:पुस्तकालयों और शैक्षणिक संस्थानों में उर्दू साहित्य को मिलेगा प्रोत्साहन, भागलपुर में कार्यशाला आयोजित

बिहार सरकार के उर्दू निदेशालय एवं जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में आज टाउन हॉल में एक दिवसीय ‘फरोग-ए-उर्दू सेमिनार, कार्यशाला और मुशायरा’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य की द्वितीय राजकीय भाषा उर्दू के प्रचार-प्रसार, संरक्षण और नई पीढ़ी को भाषा से जोड़ने के लिए सकारात्मक माहौल तैयार करना। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में एसएम परवेज आलम, अपर सचिव-सह-निदेशक, उर्दू निदेशालय, बिहार सरकार उपस्थित रहे। आयोजन में शिक्षाविदों, साहित्यकारों, उर्दू प्रेमियों, छात्र-छात्राओं और शहर के गणमान्य नागरिकों की भागीदारी देखने को मिली। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने उर्दू भाषा की ऐतिहासिक विरासत और सांस्कृतिक महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। सरकारी योजनाओं की जानकारी उर्दू भाषा में भी आमजन तक पहुंचाई जाएगी। पुस्तकालयों और शैक्षणिक संस्थानों में उर्दू साहित्य को प्रोत्साहन दिया जाएगा। युवा पीढ़ी को मुशायरा, सेमिनार और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से भाषा से जोड़ने के प्रयास बढ़ाए जाएंगे।

सरकारी योजनाओं की जानकारी उर्दू भाषा में भी आमजन तक पहुंचाई जाएगी डीएम ने कहा कि उर्दू केवल एक भाषा नहीं, बल्कि गंगा-जमुनी तहज़ीब की पहचान है, जो समाज में आपसी भाईचारे, सौहार्द और सांस्कृतिक समन्वय को मजबूत करती है। प्रशासन की प्राथमिकता है कि उर्दू शिक्षा को संस्थागत स्तर पर बढ़ावा मिले, विद्यालयों और महाविद्यालयों में उर्दू शिक्षण की गुणवत्ता सुधरे और युवाओं को रोजगारोन्मुखी अवसरों से जोड़ा जाए। जिलाधिकारी ने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष जोर देते हुए कहा कि उर्दू शिक्षकों की उपलब्धता और प्रशिक्षण को सुदृढ़ किया जाएगा।

परीक्षाओं की तैयारी पर भी ध्यान देने की सलाह मुख्य अतिथि एस.एम. परवेज आलम ने उर्दू निदेशालय की विभिन्न योजनाओं और पहलों की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार उर्दू भाषा के संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने छात्रों को उर्दू शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक तकनीक और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी पर भी ध्यान देने की सलाह दी, ताकि वे समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा सकें। सेमिनार और कार्यशाला सत्र में विशेषज्ञों ने उर्दू साहित्य, लेखन शैली, अनुवाद, पत्रकारिता तथा डिजिटल युग में उर्दू की संभावनाओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए। जिला उर्दू भाषा कोषांग, भागलपुर की प्रभारी पदाधिकारी सुभाषिनी प्रसाद ने कहा कि इस प्रकार केआयोजन उर्दू भाषा के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे बिहार सरकार के उर्दू निदेशालय एवं जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में आज टाउन हॉल में एक दिवसीय ‘फरोग-ए-उर्दू सेमिनार, कार्यशाला और मुशायरा’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य की द्वितीय राजकीय भाषा उर्दू के प्रचार-प्रसार, संरक्षण और नई पीढ़ी को भाषा से जोड़ने के लिए सकारात्मक माहौल तैयार करना। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में एसएम परवेज आलम, अपर सचिव-सह-निदेशक, उर्दू निदेशालय, बिहार सरकार उपस्थित रहे। आयोजन में शिक्षाविदों, साहित्यकारों, उर्दू प्रेमियों, छात्र-छात्राओं और शहर के गणमान्य नागरिकों की भागीदारी देखने को मिली। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने उर्दू भाषा की ऐतिहासिक विरासत और सांस्कृतिक महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। सरकारी योजनाओं की जानकारी उर्दू भाषा में भी आमजन तक पहुंचाई जाएगी। पुस्तकालयों और शैक्षणिक संस्थानों में उर्दू साहित्य को प्रोत्साहन दिया जाएगा। युवा पीढ़ी को मुशायरा, सेमिनार और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से भाषा से जोड़ने के प्रयास बढ़ाए जाएंगे।

सरकारी योजनाओं की जानकारी उर्दू भाषा में भी आमजन तक पहुंचाई जाएगी डीएम ने कहा कि उर्दू केवल एक भाषा नहीं, बल्कि गंगा-जमुनी तहज़ीब की पहचान है, जो समाज में आपसी भाईचारे, सौहार्द और सांस्कृतिक समन्वय को मजबूत करती है। प्रशासन की प्राथमिकता है कि उर्दू शिक्षा को संस्थागत स्तर पर बढ़ावा मिले, विद्यालयों और महाविद्यालयों में उर्दू शिक्षण की गुणवत्ता सुधरे और युवाओं को रोजगारोन्मुखी अवसरों से जोड़ा जाए। जिलाधिकारी ने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष जोर देते हुए कहा कि उर्दू शिक्षकों की उपलब्धता और प्रशिक्षण को सुदृढ़ किया जाएगा।

परीक्षाओं की तैयारी पर भी ध्यान देने की सलाह मुख्य अतिथि एस.एम. परवेज आलम ने उर्दू निदेशालय की विभिन्न योजनाओं और पहलों की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार उर्दू भाषा के संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने छात्रों को उर्दू शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक तकनीक और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी पर भी ध्यान देने की सलाह दी, ताकि वे समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा सकें। सेमिनार और कार्यशाला सत्र में विशेषज्ञों ने उर्दू साहित्य, लेखन शैली, अनुवाद, पत्रकारिता तथा डिजिटल युग में उर्दू की संभावनाओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए। जिला उर्दू भाषा कोषांग, भागलपुर की प्रभारी पदाधिकारी सुभाषिनी प्रसाद ने कहा कि इस प्रकार केआयोजन उर्दू भाषा के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *