पप्पू यादव की गिरफ्तारी का विरोध, बेगूसराय में प्रदर्शन:गृह मंत्री सम्राट चौधरी का फूंका पुतला, कहा- रिहाई नहीं हुई तो आंदोलन होगा

पप्पू यादव की गिरफ्तारी का विरोध, बेगूसराय में प्रदर्शन:गृह मंत्री सम्राट चौधरी का फूंका पुतला, कहा- रिहाई नहीं हुई तो आंदोलन होगा

पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की शुक्रवार रात में पटना आवास से गिरफ्तारी हुई थी। जिसके विरोध में उनके समर्थकों ने आज बेगूसराय में बिहार सरकार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन करते हुए बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने पहले सम्राट चौधरी का पुतला लेकर जुलूस निकाला उसके बाद पावर हाउस चौक पर पुतल दहन किया। इस दौरान प्रभात कुमार पिंटू और जाप के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि पप्पू यादव लगातार गरीबों की आवाज उठा रहे हैं। हाल ही में पटना में नीट छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या प्रकरण में भी वह लगातार आवाज उठा रहे थे। इस आवाज को दबाने के लिए सरकार ने पुराने मामले में गिरफ्तारी की है। पप्पू यादव कोई आतंकवादी नहीं थे। कहा कि जल्द से जल्द पप्पू यादव को रिहा किया जाए। अगर जल्द उनकी रिहाई नहीं होगी तो आगे चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन में पप्पू यादव समर्थक कार्यकर्ता और नेता शामिल थे। गिरफ्तार करना था तो सुबह तक का इंतजार करते कहा कि अगर उन्हें गिरफ्तार करना था तो सुबह का इंतजार करते। सिविल ड्रेस में देर रात पप्पू यादव के घर में घुसकर जिस तरह से गिरफ्तार किया गया, वह भी सवालों के घेरे में है। सांसद पप्पू यादव की तबीयत खराब थी, ऐसे में उन्हें कुछ हो जाता तो इसकी जवाबदेही कौन लेता। बिहार सरकार और सरकार के गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने पप्पू यादव की आवाज को दबाने के लिए यह काम किया है, लेकिन आवाज दबेगी नहीं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पप्पू यादव को पटना में कल रात 31 साल पुराने एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद से उनके समर्थकों में सरकार के प्रति नाराजगी है और इसी नाराजगी के बीच आज हम लोगों ने गृह मंत्री का पुतला जलाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की है। पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की शुक्रवार रात में पटना आवास से गिरफ्तारी हुई थी। जिसके विरोध में उनके समर्थकों ने आज बेगूसराय में बिहार सरकार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन करते हुए बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने पहले सम्राट चौधरी का पुतला लेकर जुलूस निकाला उसके बाद पावर हाउस चौक पर पुतल दहन किया। इस दौरान प्रभात कुमार पिंटू और जाप के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि पप्पू यादव लगातार गरीबों की आवाज उठा रहे हैं। हाल ही में पटना में नीट छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या प्रकरण में भी वह लगातार आवाज उठा रहे थे। इस आवाज को दबाने के लिए सरकार ने पुराने मामले में गिरफ्तारी की है। पप्पू यादव कोई आतंकवादी नहीं थे। कहा कि जल्द से जल्द पप्पू यादव को रिहा किया जाए। अगर जल्द उनकी रिहाई नहीं होगी तो आगे चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन में पप्पू यादव समर्थक कार्यकर्ता और नेता शामिल थे। गिरफ्तार करना था तो सुबह तक का इंतजार करते कहा कि अगर उन्हें गिरफ्तार करना था तो सुबह का इंतजार करते। सिविल ड्रेस में देर रात पप्पू यादव के घर में घुसकर जिस तरह से गिरफ्तार किया गया, वह भी सवालों के घेरे में है। सांसद पप्पू यादव की तबीयत खराब थी, ऐसे में उन्हें कुछ हो जाता तो इसकी जवाबदेही कौन लेता। बिहार सरकार और सरकार के गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने पप्पू यादव की आवाज को दबाने के लिए यह काम किया है, लेकिन आवाज दबेगी नहीं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पप्पू यादव को पटना में कल रात 31 साल पुराने एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद से उनके समर्थकों में सरकार के प्रति नाराजगी है और इसी नाराजगी के बीच आज हम लोगों ने गृह मंत्री का पुतला जलाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *