सहरसा में 4 युवकों ने कीटनाशक पिया:हालत बिगड़ी, खगड़िया रेफर, पुलिस-FSL जांच में जुटी

सहरसा में 4 युवकों ने कीटनाशक पिया:हालत बिगड़ी, खगड़िया रेफर, पुलिस-FSL जांच में जुटी

सहरसा जिले के कनरिया थाना क्षेत्र में चार युवकों कीटनाशक दवा के सेवन से अचानक तबीयत बिगड़ गई। सभी युवकों को इलाज के लिए पड़ोसी जिले खगड़िया ले जाया गया है। घटना की सूचना मिलने पर कनरिया पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। बीमार हुए युवकों की पहचान कनरिया थाना क्षेत्र के बेलवारा पंचायत, फहरेबा मुसहरी, वार्ड नंबर 4 निवासी राजा कुमार (20), सन्नीदेवल कुमार (18), मुरारी कुमार (18) और सनोज कुमार (18) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इन सभी ने कीटनाशक दवा का सेवन किया था, जिसके बाद उनकी हालत गंभीर हो गई। हालांकि, उन्होंने किस कारणवश यह कदम उठाया, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। खगड़िया अस्पताल ले जाया गया है
सिमरी बख्तियारपुर के एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि चार युवकों द्वारा कीटनाशक दवा के सेवन से तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली है। एसडीपीओ के अनुसार, एफएसएल टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की गहनता से तहकीकात कर रही है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवकों को तत्काल इलाज के लिए खगड़िया जिले के अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवकों ने कीटनाशक दवा का सेवन क्यों किया और इसके पीछे क्या वजह थी। मामले में आगे की पूछताछ और कार्रवाई जारी है। सहरसा जिले के कनरिया थाना क्षेत्र में चार युवकों कीटनाशक दवा के सेवन से अचानक तबीयत बिगड़ गई। सभी युवकों को इलाज के लिए पड़ोसी जिले खगड़िया ले जाया गया है। घटना की सूचना मिलने पर कनरिया पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। बीमार हुए युवकों की पहचान कनरिया थाना क्षेत्र के बेलवारा पंचायत, फहरेबा मुसहरी, वार्ड नंबर 4 निवासी राजा कुमार (20), सन्नीदेवल कुमार (18), मुरारी कुमार (18) और सनोज कुमार (18) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इन सभी ने कीटनाशक दवा का सेवन किया था, जिसके बाद उनकी हालत गंभीर हो गई। हालांकि, उन्होंने किस कारणवश यह कदम उठाया, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। खगड़िया अस्पताल ले जाया गया है
सिमरी बख्तियारपुर के एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि चार युवकों द्वारा कीटनाशक दवा के सेवन से तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली है। एसडीपीओ के अनुसार, एफएसएल टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की गहनता से तहकीकात कर रही है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवकों को तत्काल इलाज के लिए खगड़िया जिले के अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवकों ने कीटनाशक दवा का सेवन क्यों किया और इसके पीछे क्या वजह थी। मामले में आगे की पूछताछ और कार्रवाई जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *