आगरा के वजीरपुरा में नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की। सड़क किनारे अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चला दिया। लगभग दर्जनभर अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए। किसी ने सड़क किनारे बाउंड्री तो किसी ने बाथरूम बना लिया था। निगम ने लगभग दो दर्जन पक्के निर्माणों को ढहा दिया।
इस दौरान भीड़ भी एकत्रित हो गई। उन्होंने विरोध किया। मगर, नगर निगम की टास्क फोर्स ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। लोगों ने विरोध का प्रयास किया था लेकिन वे कामयाब नहीं हो सके। पहले ही लगा दिए लाल निशान अतिक्रमणकारियों को पहले ही चेतावनी दी गई थी। अवैध निर्माणों पर लाल निशान लगा दिए गए थे, जिससे कि वे स्वयं ही अतिक्रमण हटा लें लेकिन वजीरपुरा के लोगों ने ऐसा नहीं किया। इस पर शनिवार को पहुंची नगर निगम की टीम ने अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चला दिया। पक्के निर्माण कर लिए थे
आगरा नगर निगम ने शनिवार को भारी विरोध के बीच वजीरपुरा क्षेत्र में सड़क और नालियों पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। अतिक्रमण प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने बुलडोजर की मदद से बाउंड्री वॉल, गेट, बाथरूम सहित दर्जनों पक्के निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। सड़कों पर अतिक्रमण के कारण क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस संबंध में नगर निगम को शिकायतें मिली थीं। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर पहले अवैध निर्माणों को चिन्हित कर लाल निशान लगाए गए और संबंधित लोगों को निर्धारित समय के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई थी।
चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर निगम ने यह कार्रवाई की। अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्रीय थाने की पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।


