जहानाबाद में पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर बवाल:छात्रा के परिवार ने साजिश बताया, कहा- सरकार आवाज दबाने का प्रयास कर रही, न्यायिक जांच की मांग

जहानाबाद में पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर बवाल:छात्रा के परिवार ने साजिश बताया, कहा- सरकार आवाज दबाने का प्रयास कर रही, न्यायिक जांच की मांग

जहानाबाद में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी गिरफ्तारी के बाद नीट छात्रा के परिवार ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा के पिता ने कहा कि जो लोग इस घटना को उजागर कर रहे हैं, सरकार उन्हें गिरफ्तार कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पप्पू यादव को एक षड्यंत्र के तहत गिरफ्तार किया गया है ताकि आवाज को दबाया जा सके। उन्होंने बिहार में प्रजातंत्र के बजाय राजतंत्र होने का दावा किया और प्रशासन पर अविश्वास व्यक्त किया। सरकार आवाज को दबाने का प्रयास कर रही
पिता ने शुरू से ही न्यायिक जांच की मांग की है। उन्होंने यह भी बताया कि घटना को उजागर करने वालों को धमकियां दी जा रही हैं और सरकार आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उनके अनुसार, सरकार शुरू से ही इस घटना को दबाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने इसे उजागर किया। वह लगातार धरना-प्रदर्शनों में शामिल होते रहे और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। परिजनों का आरोप है कि इसी कारण उन्हें गिरफ्तार किया गया है। जंतर-मंतर पर धरना विफल के लिए गरिफ्तारी हुई
छात्रा के पिता ने प्रशासन पर उनकी बेटी के चरित्र पर सवाल उठाने का भी आरोप लगाया, जिसे उन्होंने ‘निंदनीय’ बताया। उन्होंने बताया कि दिल्ली के जंतर मंतर पर एक धरना कार्यक्रम निर्धारित है, जिसकी अगुवाई पप्पू यादव कर रहे थे। परिजनों का मानना है कि इस धरने को विफल करने के लिए ही पप्पू यादव को गिरफ्तार किया गया है। परिवार ने सरकार से मांग की है कि सही लोगों की आवाज उठाने वालों को परेशान न किया जाए और पप्पू यादव को जल्द से जल्द रिहा किया जाए। एक सांसद को रात में गिरफ्तार किए जाने पर आम लोगों में भी काफी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि किसी भी जनप्रतिनिधि के साथ इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए। जहानाबाद में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी गिरफ्तारी के बाद नीट छात्रा के परिवार ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा के पिता ने कहा कि जो लोग इस घटना को उजागर कर रहे हैं, सरकार उन्हें गिरफ्तार कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पप्पू यादव को एक षड्यंत्र के तहत गिरफ्तार किया गया है ताकि आवाज को दबाया जा सके। उन्होंने बिहार में प्रजातंत्र के बजाय राजतंत्र होने का दावा किया और प्रशासन पर अविश्वास व्यक्त किया। सरकार आवाज को दबाने का प्रयास कर रही
पिता ने शुरू से ही न्यायिक जांच की मांग की है। उन्होंने यह भी बताया कि घटना को उजागर करने वालों को धमकियां दी जा रही हैं और सरकार आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उनके अनुसार, सरकार शुरू से ही इस घटना को दबाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने इसे उजागर किया। वह लगातार धरना-प्रदर्शनों में शामिल होते रहे और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। परिजनों का आरोप है कि इसी कारण उन्हें गिरफ्तार किया गया है। जंतर-मंतर पर धरना विफल के लिए गरिफ्तारी हुई
छात्रा के पिता ने प्रशासन पर उनकी बेटी के चरित्र पर सवाल उठाने का भी आरोप लगाया, जिसे उन्होंने ‘निंदनीय’ बताया। उन्होंने बताया कि दिल्ली के जंतर मंतर पर एक धरना कार्यक्रम निर्धारित है, जिसकी अगुवाई पप्पू यादव कर रहे थे। परिजनों का मानना है कि इस धरने को विफल करने के लिए ही पप्पू यादव को गिरफ्तार किया गया है। परिवार ने सरकार से मांग की है कि सही लोगों की आवाज उठाने वालों को परेशान न किया जाए और पप्पू यादव को जल्द से जल्द रिहा किया जाए। एक सांसद को रात में गिरफ्तार किए जाने पर आम लोगों में भी काफी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि किसी भी जनप्रतिनिधि के साथ इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *