Vaibhav Suryavanshi Education: इस क्लास में पढ़ते हैं वैभव सूर्यवंशी, जानें किस उम्र से खेल रहे हैं क्रिकेट

Vaibhav Suryavanshi Education: इस क्लास में पढ़ते हैं वैभव सूर्यवंशी, जानें किस उम्र से खेल रहे हैं क्रिकेट

Vaibhav Suryavanshi: भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी(Vaibhav Suryavanshi) एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में ऐसी पारी खेली, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। महज 14 साल की उम्र में उन्होंने 80 गेंदों पर 175 रन ठोककर न सिर्फ मैच का रुख पलट दिया, बल्कि भारत को रिकॉर्ड छठा अंडर-19 वर्ल्ड कप खिताब भी दिलाया। इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए इस खिताबी मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 411 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। इसमें सबसे बड़ा योगदान वैभव का रहा।

Vaibhav Suryavanshi: टूर्नामेंट में रहे सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी

वैभव सिर्फ फाइनल के ही नहीं, पूरे टूर्नामेंट के हीरो रहें। उन्होंने कुल 439 रन बनाए और गेंदबाजी में भी 1 विकेट लिया। उनकी लगातार बेहतरीन पारियों के कारण उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब भी मिला। पूरे अभियान में वह टीम की बल्लेबाजी की रीढ़ बने रहे।

Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi Age: अवॉर्ड सपोर्ट स्टाफ को किया समर्पित

फाइनल के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में वैभव भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि पिछले सात-आठ महीनों की मेहनत आज रंग लाई है। उन्होंने अपने प्लेयर ऑफ द फाइनल अवॉर्ड को टीम के सपोर्ट स्टाफ को समर्पित कर दिया। वैभव ने कहा कि फिटनेस से लेकर मानसिक मजबूती तक, हर मोर्चे पर सपोर्ट स्टाफ ने खिलाड़ियों का साथ दिया। यही वजह है कि यह जीत सिर्फ खिलाड़ियों की नहीं, पूरी टीम की है। वैभव अभी 14 साल के हैं।

Vaibhav Suryavanshi Education: पढ़ाई और क्रिकेट के बीच संतुलन

वैभव सूर्यवंशी के पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो वैभव क्लास 9 में पढ़ते हैं। खेल के साथ-साथ उन्होंने पढ़ाई को भी जारी रखा हुआ है। वैभव सुबह जल्दी उठकर ट्यूशन जाते हैं और फिर क्रिकेट प्रैक्टिस करते हैं। वैभव सूर्यवंशी 5 साल से क्रिकेट खेल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *