IGNOU MBA Admission 2026: इग्नू से एमबीए करने का मौका, जान लें कोर्स से जुड़ी अन्य जरुरी जानकारी

IGNOU MBA Admission 2026: इग्नू से एमबीए करने का मौका, जान लें कोर्स से जुड़ी अन्य जरुरी जानकारी

IGNOU MBA Admission 2026: Indira Gandhi National Open University(IGNOU) ने जनवरी 2026 सेशन के लिए एमबीए कोर्स में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो छात्र नौकरी के साथ पढ़ाई करना चाहते हैं या नियमित कॉलेज नहीं जा सकते, उनके लिए यह मौका खास हो सकता है। यह एमबीए कोर्स विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (SOMS) के तहत ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड में चलेगा। अगर आपने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम तीन साल की ग्रेजुएशन डिग्री पूरी की है, तो आप आवेदन के योग्य हैं। आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in से आवेदन किया जा सकता है।

IGNOU Admission 2026: किन-किन विषयों पर होगी पढ़ाई?

एमबीए के तहत मैनेजमेंट के कई प्रमुख फील्ड शामिल किए गए हैं। इनमें फाइनेंस, मार्केटिंग, ह्यूमन रिसोर्स, ऑपरेशंस और लॉजिस्टिक्स एंड सप्लाई चेन मैनेजमेंट जैसे विषय शामिल हैं। कोशिश यही है कि छात्रों को असली कारोबारी दुनिया की समझ मिले। स्टडी मटेरियल को भी समय-समय पर अपडेट किया गया है ताकि बदलते बाजार और नई व्यवस्थाओं के मुताबिक पढ़ाई हो सके। इस कोर्स की सबसे बड़ी खासियत है कि छात्र अपनी गति से पढ़ाई कर सकते हैं। कामकाजी प्रोफेशनल, छोटे उद्यमियों या पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण नियमित कॉलेज नहीं जा पाने वाले छात्रों के लिए यह ऑप्शन उपयोगी साबित हो सकता है।

IGNOU MBA Admission 2026: कितने साल का होगा कोर्स?

एमबीए की कुल अवधि दो साल है। देशभर में IGNOU के क्षेत्रीय और अध्ययन केंद्रों के माध्यम से यह कोर्स संचालित किया जाएगा। कुछ विदेशी केंद्रों पर भी इसकी सुविधा उपलब्ध है। भाषा की बात करें तो पढ़ाई अंग्रेजी और हिंदी में होगी, जबकि कुछ कोर्स ओडिया में भी उपलब्ध हैं। छात्र बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट, कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट, फाइनेंशियल मैनेजमेंट, हेल्थ केयर एंड हॉस्पिटल मैनेजमेंट, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट, मार्केटिंग मैनेजमेंट, ऑपरेशंस मैनेजमेंट और लॉजिस्टिक्स एंड सप्लाई चेन मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में चयन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *