हरदा जिले की टिमरनी महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने संभाग स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जतिन राजगिरे ने माइनस 55 किलोग्राम वर्गभार में स्वर्ण पदक जीता, जबकि कृष्णा गौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त, प्रशांत भलावी ने राज्य स्तरीय मलखम प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन किया। मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत 5 फरवरी को शासकीय मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय, भोपाल में संभाग स्तरीय कराटे महिला-पुरुष प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। महाविद्यालय के स्पोर्ट ऑफिसर डॉ. नितेश कनाठे ने बताया कि इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के महिला और पुरुष दोनों दलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। जतिन ने स्वर्ण और कृष्णा ने कांस्य पदक जीता
पुरुष वर्ग में जतिन राजगिरे ने स्वर्ण पदक और कृष्णा गौर ने माइनस 50 किलोग्राम वर्गभार में कांस्य पदक जीता। छात्राओं में रीना नायर, अनामिका परते, करुणा परते तथा छात्रों में दीपेश कुमार सोलंकी, अश्विन राजवैध और अंकित राजपूत ने भी प्रतियोगिता में सहभागिता की। वहीं, 6 फरवरी को शासकीय गृहविज्ञान कन्या अग्रणी महाविद्यालय, नर्मदापुरम में आयोजित राज्य स्तरीय मलखम प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र प्रशांत भलावी का प्रदर्शन सराहनीय रहा। प्रशांत ने इससे पहले चेन्नई में हुई ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी मलखम प्रतियोगिता में बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय के दल का प्रतिनिधित्व भी किया था। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जे.के. जैन, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. अरुण कुमार सिकरवार, क्रीड़ा प्रभारी डॉ. संजय कुमार पटवा, प्रियंका चंदेल और करणसिंह रामटेक सहित समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।


