Rajasthan: बोर्ड की पुरुस्कार योजना, इन चयनित छात्राओं को मिलेगा 11,000 से 51,000 का इनाम, जानें पूरी डिटेल्स

Rajasthan: बोर्ड की पुरुस्कार योजना, इन चयनित छात्राओं को मिलेगा 11,000 से 51,000 का इनाम, जानें पूरी डिटेल्स

Ek/Dwi-Putri Yogyata Puraskar Yojana: राजस्थान में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर न केवल परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए जाना जाता है, बल्कि सामाजिक सरोकार में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सरकार के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बालिका शिक्षा को बढ़ावा तथा महिला सशक्तिकरण को मजबूती देने के प्रयोजन से बोर्ड की ओर से एकल या दोपुत्री योग्यता पुरस्कार योजना 2025 संचालित की जा रही है।

योजना के तहत केवल एक या दो पुत्री वाले परिवारों की प्रतिभाशाली बेटियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित परीक्षाओं में राज्य या जिला स्तरीय योग्यता क्रम में निर्धारित प्राप्तांक या उससे अधिक अंक प्राप्त किए है। बोर्ड की ओर से यह पुरस्कार 2012 से लगातार दिया जा रहा है। इस योजना के आवेदन की अंतिम तिथि 22 फरवरी है।

ये होगी योजना की पात्र

  1. राज्य या जिला स्तरीय योग्यता क्रम में निर्धारित स्थान तक
  2. निर्धारित प्राप्तांक या उससे अधिक अंक प्राप्त करने पर
  3. एकल पुत्री, या दो संतानों वाले परिवार में केवल दोनों पुत्रियां
  4. तीन पुत्रियां, जिनमें दो पुत्रियां जुडवां हो

राज्य स्तरीय योग्यता के लिए निर्धारित प्राप्तांक

परीक्षा का नाम निर्धारित प्राप्तांक

माध्यमिक परीक्षा 585
माध्यमिक (व्यावसायिक) 594
वरिष्ठ उपाध्याय 467
प्रवेशिका 534

उच्च माध्यमिक परीक्षा वर्गवार

वर्ग निर्धारित अंक
विज्ञान 490
वाणिज्य 486
कला 489

उच्च माध्यमिक परीक्षा (व्यावसायिक) परीक्षा

व्यावसायिक निर्धारित अंक
विज्ञान 338
वाणिज्य 338
कला 470

सीकर जिले के लिए निर्धारित प्राप्तांक

परीक्षा का नाम – निर्धारित अंक

  • माध्यमिक – 593
  • माध्यमिक व्यावसायिक – 566
  • प्रवेशिका – 511

उच्च माध्यमिक

  • कला – 491
  • विज्ञान – 492
  • वाणिज्य – 479
  • वरि. उपाध्याय – 441

इतनी मिलेगी पुरस्कार राशि

राज्य स्तर पर: परीक्षा का नाम – पुरस्कार राशि – उच्च माध्यमिक, उच्च माध्यमिक व्यावसायिक, वरि. उपाध्याय परीक्षा – राज्य स्तरीय योग्यता क्रम में निश्चित स्थान तक निर्धारित कट ऑफ अंक या 51000 – अधिक अंक प्राप्त बालिका – माध्यमिक, माध्यमिक व्यावसायिक, प्रवेशिका परीक्षा – राज्य स्तरीय योग्यता क्रम में निश्चित स्थान तक निर्धारित कट ऑफ अंक या 31000 – अधिक अंक प्राप्त बालिका

जिला स्तर पर: पुरस्कार राशि – परीक्षा का नाम पुरस्कार राशि – उच्च माध्यमिक, उच्च माध्यमिक व्यावसायिक, वरि. उपाध्याय परीक्षा – राज्य स्तरीय योग्यता क्रम में निश्चित स्थान तक निर्धारित कट ऑफ अंक या 11000 – अधिक अंक प्राप्त बालिका – माध्यमिक, माध्यमिक व्यावसायिक, प्रवेशिका परीक्षा – राज्य स्तरीय योग्यता क्रम में निश्चित स्थान तक निर्धारित कट ऑफ अंक या 11000 – अधिक अंक प्राप्त बालिका

      Leave a Reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *