Sunil Thapa Dies: दिल का दौरा पड़ने से फेमस एक्टर का निधन, इंडस्ट्री में पसरा मातम

Sunil Thapa Dies: दिल का दौरा पड़ने से फेमस एक्टर का निधन, इंडस्ट्री में पसरा मातम

Sunil Thapa Passed Away: फिल्म इंडस्ट्री से बड़ी खबर आ रही है। फेमस एक्टर सुनील थापा का निधन हो गया है। उन्होंने 68 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है। उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। उन्होंने प्रियंका चोपड़ा संग ब्लॉकबस्टर फिल्म दी थी। जिसमें उनकी एक्टिंग लोगों को बेहद पंसद आई थी।

जैसे ही नेपाली एक्टर सुनील थापा के निधन की खबर आई हर कोई हैरान रह गया। सुनील थापा की शुक्रवार सुबह उन्हें हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में हॉस्पिटल लेकर जाया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

एक्टर सुनील थापा का हुआ निधन (Sunil Thapa Passed Away)

सुनील थापा का एक्टिंग करियर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रहा। उन्होंने अपनी एक्टिंग की शुरुआत नेपाल से नहीं, बल्कि मायानगरी मुंबई से की थी। साल 1981 में कमल हासन की सुपरहिट फिल्म ‘एक दूजे के लिए’ से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद वह ‘आज की आवाज’ और ‘मानव हत्या’ जैसी कई हिंदी फिल्मों में छोटे-बड़े किरदारों में नजर आए। भारतीय सिनेमा में उन्होंने एक ऐसी मजबूत नींव बनाई कि आगे चलकर वह कई अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों का हिस्सा बने।

Sunil Thapa Work With Priyanka Chopra

सुनील थापा ने किया कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम (Sunil Thapa Death Due to Heart Attack)

सुनील थापा की जिंदगी में असली मोड़ साल 1989 में आया, जब उन्होंने नेपाली फिल्म ‘चीनो’ में ‘रेटे कैला’ का किरदार निभाया था। यह किरदार इतना फेमस हुआ कि इसने नेपाली सिनेमा में विलेन की परिभाषा को ही बदल दिया। लोग उन्हें सिर्फ एक ‘बुरे आदमी’ के तौर पर नहीं, बल्कि एक बेहद शानदार कलाकार के रूप में देखने लगे। अपने करियर में उन्होंने 300 से ज्यादा नेपाली फिल्मों में काम किया, जिनमें ‘देउकी’, ‘थुलदाई’ और ‘आगो’ जैसी यादगार फिल्में शामिल हैं।

‘मैरी कॉम’ के कोच बनकर जीता था लोगों का दिल (Sunil Thapa Work With Priyanka Chopra)

हिंदी सिनेमा के दर्शकों के लिए सुनील थापा उस समय चर्चा में आए थे जब उन्होंने साल 2014 में प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘मैरी कॉम’ में उनके कोच (एम. नरजीत सिंह) की भूमिका निभाई थी। इस किरदार के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड का नॉमिनेशन भी मिला। इसके अलावा उन्होंने ‘सरकार राज’ और ‘बॉर्डर’ जैसी फिल्मों के साथ-साथ भोजपुरी और तेलुगु सिनेमा (फिल्म ‘मिराई’) में भी अपनी छाप छोड़ी। टीवी की दुनिया में वह अपनी सीरीज ‘मेरी बस्सै’ के ‘शेर सिंह मामा’ के रूप में घर-घर में पहचाने जाते थे।

सिनेमा जगत में शोक की लहर

सुनील थापा के निधन पर नेपाल और भारत, दोनों देशों के राजनेताओं और फिल्मी सितारों ने गहरा दुख जताया है। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग और दार्जिलिंग के सांसद राजू बिस्टा ने उन्हें याद करते हुए कहा कि सुनील थापा एक ऐसे कलाकार थे जिन्होंने दोनों देशों के सिनेमा के बीच एक मजबूत पुल का काम किया। आज भले ही वह हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके निभाए गए 300 से ज्यादा किरदार हमेशा उनके होने का अहसास कराते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *