एरोड्रम इलाके में गाड़ी ना चलाने की बात को लेकर एक युवक के साथ हाथपाई की घटना हुई। घटना के बाद युवक को अस्पताल में भर्ती किया गया। इधर, पुलिस ने युवक की शिकायत पर कायमी की है। एरोड्रम पुलिस के मुताबिक विशाल (22) पिता बृजेंद्र त्रिपाठी निवासी गोविंद कॉलोनी की शिकायत पर गुलशन पाठक निवासी गौरी नगर के खिलाफ शुक्रवार को केस दर्ज किया गया है। विशाल ने पुलिस को बताया कि गुलशन ने गाड़ी चलाना छोड़ने की बात को लेकर उससे कहा कि मेरी गाड़ी क्यों नहीं चला रहा है। इस पर विशाल ने कहा कि वह उसकी गाड़ी नहीं चलाएगा, इस बात पर गुलशन ने विशाल के साथ गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की हाथापाई कर दी, जिसमें विशाल की आंख में चोट आई। मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया और विशाल को पास के अस्पताल में भर्ती किया। गाड़ी टकराने की बात पर हमला लसूडिया इलाके में गाड़ी टकराने की बात पर विवाद हो गया। विवाद में गाड़ी चालक के साथ दो लोगों ने मारपीट कर नुकिली वस्तु से हमला कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। लसूडिया पुलिस के मुताबिक घटना स्कीम नंबर 78 की है। दीपक पिता रमाकांत सोनी निवासी ब्रह्मपुरी कॉलोनी ने शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कराई। दीपक ने पुलिस को बताया कि वह ओला गाड़ी से निकल रहा था, तभी रोड पर चल रहे एक व्यक्ति से उसकी गाड़ी टकरा गई। इस पर वह गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर उसका साथी भी गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। इस बीच गाड़ी चालक के दोस्त वहां बीच-बचाव करने पहुंचे तो दोनों में से किसी एक ने जेब से नुकिली वस्तु निकालकर उसे मार दी। जिससे उसे चोट लगी औ खून निकलने लगा। घटना के बाद दोनों उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


