दरभंगा में मैट्रिक के छात्र की मौत:दवा लेकर बाइक से घर लौट रहा था, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर; इसी साल बोर्ड एग्जाम देने वाला था

दरभंगा में मैट्रिक के छात्र की मौत:दवा लेकर बाइक से घर लौट रहा था, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर; इसी साल बोर्ड एग्जाम देने वाला था

दरभंगा में सड़क हादसे में एक छात्र की मौत हो गई। दवा लेकर बाजार से लौट रहा था, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही हादसे का शिकार हो गया। मृतक मो. मुजम्मिल(17) धुसी वार्ड संख्या-2 का रहने वाला था। इसी साल मैट्रिक की परीक्षा देने वाला था। जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बेनीपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुचाया। जहां देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। टक्कर मारने के बाद आरोपी ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया। घटना हरिपुर चौक के पास की है।
घर में मचा कोहराम मो. मुजम्मिल चार भाई-बहन में सबसे बड़ा था। पिता मो. जुनैद मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बेटे की मौत से गहरे सदमे में हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। सरकार से मुआवजे की मांग की है। वहीं, इस संबंध में बहेड़ा थानाध्यक्ष हरिद्वार शर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की छानबीन की जा रही है। दरभंगा में सड़क हादसे में एक छात्र की मौत हो गई। दवा लेकर बाजार से लौट रहा था, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही हादसे का शिकार हो गया। मृतक मो. मुजम्मिल(17) धुसी वार्ड संख्या-2 का रहने वाला था। इसी साल मैट्रिक की परीक्षा देने वाला था। जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बेनीपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुचाया। जहां देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। टक्कर मारने के बाद आरोपी ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया। घटना हरिपुर चौक के पास की है।
घर में मचा कोहराम मो. मुजम्मिल चार भाई-बहन में सबसे बड़ा था। पिता मो. जुनैद मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बेटे की मौत से गहरे सदमे में हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। सरकार से मुआवजे की मांग की है। वहीं, इस संबंध में बहेड़ा थानाध्यक्ष हरिद्वार शर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की छानबीन की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *