खगड़िया के गोगरी थाना क्षेत्र में एक सरकारी शिक्षक से हथियार के बल पर हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से लूटी गई अपाची बाइक, एक अन्य बाइक, देशी कट्टा, जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। यह घटना 17 जनवरी 2026 को बोरना बांध के पास हुई थी। सरकारी शिक्षक शिवम कुमार स्कूल जा रहे थे, तभी लाल रंग की टीवीएस रेडर बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उन्हें हथियार दिखाकर रोका। बदमाश उनकी अपाची मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए थे। इस संबंध में गोगरी थाना में कांड संख्या 21/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। SDPO साक्षी कुमारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के निर्देश पर गोगरी SDPO साक्षी कुमारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी सर्विलांस और मानवीय सूचना के आधार पर महेशखूंट और गोगरी थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार बदमाश किसी अन्य बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से उनके मंसूबे नाकाम हो गए। छापेमारी के दौरान एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, लूटी गई अपाची बाइक, वारदात में इस्तेमाल की गई टीवीएस रेडर बाइक और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए। हत्या, अपहरण और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामलों में आरोपी एसपी राकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में सत्यम सिंह का आपराधिक इतिहास है। वह हत्या, अपहरण और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामलों में आरोपी है। पुलिस इस लूट कांड में शामिल एक अन्य फरार आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। इस कार्रवाई में गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी, गोगरी थाना प्रभारी परशुराम सिंह, महेशखूंट थाना के अधिकारी, डीआईयू टीम खगड़िया और सशस्त्र बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। खगड़िया के गोगरी थाना क्षेत्र में एक सरकारी शिक्षक से हथियार के बल पर हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से लूटी गई अपाची बाइक, एक अन्य बाइक, देशी कट्टा, जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। यह घटना 17 जनवरी 2026 को बोरना बांध के पास हुई थी। सरकारी शिक्षक शिवम कुमार स्कूल जा रहे थे, तभी लाल रंग की टीवीएस रेडर बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उन्हें हथियार दिखाकर रोका। बदमाश उनकी अपाची मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए थे। इस संबंध में गोगरी थाना में कांड संख्या 21/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। SDPO साक्षी कुमारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के निर्देश पर गोगरी SDPO साक्षी कुमारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी सर्विलांस और मानवीय सूचना के आधार पर महेशखूंट और गोगरी थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार बदमाश किसी अन्य बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से उनके मंसूबे नाकाम हो गए। छापेमारी के दौरान एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, लूटी गई अपाची बाइक, वारदात में इस्तेमाल की गई टीवीएस रेडर बाइक और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए। हत्या, अपहरण और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामलों में आरोपी एसपी राकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में सत्यम सिंह का आपराधिक इतिहास है। वह हत्या, अपहरण और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामलों में आरोपी है। पुलिस इस लूट कांड में शामिल एक अन्य फरार आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। इस कार्रवाई में गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी, गोगरी थाना प्रभारी परशुराम सिंह, महेशखूंट थाना के अधिकारी, डीआईयू टीम खगड़िया और सशस्त्र बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।


