सहरसा के सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र में फर्नीचर मिस्त्री की मौत मामले में पुलिस जांच कर रही है। मृतक की पहचान 38 वर्षीय भवेश शर्मा के रूप में हुई है, जो सोनवर्षा नगर पंचायत में फर्नीचर की दुकान चलाते थे। उनकी पत्नी ने पड़ोसी महिला और उसके दो बेटों पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, भवेश की मौत अवैध संबंध के कारण हुई है। आपत्तिजनक स्थिति में देखा था विधवा महिला का बेटा बुधवार रात भवेश अपनी दुकान बंद करने के बाद घर नहीं लौटे। वे पड़ोस में रहने वाली एक विधवा महिला के घर गए थे, जहां उन्होंने मछली-चावल खाया और वहीं सो गए। इसी दौरान महिला का बेटा घर आ गया और उसने अपनी मां तथा भवेश को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। बेटे के डर से भवेश छत से कूद गए और एक निर्माणाधीन मकान की दीवार पर जा गिरे। भागने के प्रयास में दीवार उनके शरीर पर गिर गई, जिससे उनकी मौत हो गई। उनका शव गुरुवार को बरामद हुआ था। 10 साल से किराए की मकान में रहता था मृतक भवेश शर्मा मूल रूप से बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के प्रियनगर के रहने वाले थे। वे पिछले 10 वर्षों से देहद रोड पर किराए की जमीन पर फर्नीचर का काम कर रहे थे और अपने परिवार के साथ वहीं रहते थे। भवेश की पत्नी के अनुसार, बुधवार रात दुकान बंद करने के बाद भवेश बाहर निकले, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। उन्होंने कई बार फोन किया, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ मिला। गुरुवार सुबह जब दुकान पर काम करने वाले मजदूर पहुंचे और भवेश नहीं मिले, तो उनकी तलाश शुरू हुई। बॉडी पर मिले थे चोट के निशान इसी दौरान लोगों ने पास के एक बंद और सुनसान निर्माणाधीन मकान की छत पर एक शव पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर शव की पहचान भवेश शर्मा के रूप में हुई। उनके चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे, जो कथित तौर पर बर्बर पिटाई की ओर इशारा कर रहे थे। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। FSL रिपोर्ट से होगा खुलासा सोनवर्षा थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया हत्या का प्रतीत होता है। मृतक की पत्नी के आवेदन पर नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा होगा। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि इस मामले में कई साक्ष्य मिले हैं। प्रेम प्रसंग की भी बातें सामने आई है। पुलिस हरबिंदु पर तहकीकात वह जांच कर रही है। सहरसा के सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र में फर्नीचर मिस्त्री की मौत मामले में पुलिस जांच कर रही है। मृतक की पहचान 38 वर्षीय भवेश शर्मा के रूप में हुई है, जो सोनवर्षा नगर पंचायत में फर्नीचर की दुकान चलाते थे। उनकी पत्नी ने पड़ोसी महिला और उसके दो बेटों पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, भवेश की मौत अवैध संबंध के कारण हुई है। आपत्तिजनक स्थिति में देखा था विधवा महिला का बेटा बुधवार रात भवेश अपनी दुकान बंद करने के बाद घर नहीं लौटे। वे पड़ोस में रहने वाली एक विधवा महिला के घर गए थे, जहां उन्होंने मछली-चावल खाया और वहीं सो गए। इसी दौरान महिला का बेटा घर आ गया और उसने अपनी मां तथा भवेश को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। बेटे के डर से भवेश छत से कूद गए और एक निर्माणाधीन मकान की दीवार पर जा गिरे। भागने के प्रयास में दीवार उनके शरीर पर गिर गई, जिससे उनकी मौत हो गई। उनका शव गुरुवार को बरामद हुआ था। 10 साल से किराए की मकान में रहता था मृतक भवेश शर्मा मूल रूप से बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के प्रियनगर के रहने वाले थे। वे पिछले 10 वर्षों से देहद रोड पर किराए की जमीन पर फर्नीचर का काम कर रहे थे और अपने परिवार के साथ वहीं रहते थे। भवेश की पत्नी के अनुसार, बुधवार रात दुकान बंद करने के बाद भवेश बाहर निकले, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। उन्होंने कई बार फोन किया, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ मिला। गुरुवार सुबह जब दुकान पर काम करने वाले मजदूर पहुंचे और भवेश नहीं मिले, तो उनकी तलाश शुरू हुई। बॉडी पर मिले थे चोट के निशान इसी दौरान लोगों ने पास के एक बंद और सुनसान निर्माणाधीन मकान की छत पर एक शव पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर शव की पहचान भवेश शर्मा के रूप में हुई। उनके चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे, जो कथित तौर पर बर्बर पिटाई की ओर इशारा कर रहे थे। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। FSL रिपोर्ट से होगा खुलासा सोनवर्षा थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया हत्या का प्रतीत होता है। मृतक की पत्नी के आवेदन पर नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा होगा। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि इस मामले में कई साक्ष्य मिले हैं। प्रेम प्रसंग की भी बातें सामने आई है। पुलिस हरबिंदु पर तहकीकात वह जांच कर रही है।


