कटिहार सहायक थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 41 अंतर्गत हवाई अड्डा इलाके में बीती रात 30 वर्षीय विधवा महिला की हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान स्वर्गीय सुरेश यादव की पत्नी काजल देवी के रूप में हुई है। मृतका अपने ससुराल में रहती थी और उसके दो मासूम बेटे हैं, जिनकी उम्र 8 वर्ष और 7 वर्ष बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब तीन साल पहले काजल देवी के पति सुरेश यादव का निधन हो गया था। इसके बाद वह अकेले ही अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रही थीं। दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग घटना की सूचना मिलते ही सहायक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष और त्वरित जांच कर दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। हत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि हत्या किन परिस्थितियों में और किस वजह से की गई। कटिहार सहायक थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 41 अंतर्गत हवाई अड्डा इलाके में बीती रात 30 वर्षीय विधवा महिला की हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान स्वर्गीय सुरेश यादव की पत्नी काजल देवी के रूप में हुई है। मृतका अपने ससुराल में रहती थी और उसके दो मासूम बेटे हैं, जिनकी उम्र 8 वर्ष और 7 वर्ष बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब तीन साल पहले काजल देवी के पति सुरेश यादव का निधन हो गया था। इसके बाद वह अकेले ही अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रही थीं। दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग घटना की सूचना मिलते ही सहायक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष और त्वरित जांच कर दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। हत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि हत्या किन परिस्थितियों में और किस वजह से की गई।


