सहेली के पिता ने 14 साल की किशोरी से किया बलात्कार… शिक्षिता ने काउंसलिंग की तो खुला मामला

सहेली के पिता ने 14 साल की किशोरी से किया बलात्कार… शिक्षिता ने काउंसलिंग की तो खुला मामला

Minor Girl Assault: श्रीगंगानगर जिले में पड़ोस में रहने वाली अपनी बेटी की उम्र की किशोरी से बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता आरोपी की बेटी की सहेली है। 14 वर्षीय किशोरी बलात्कार की वारदात के बाद गुमसुम रहने लगी। परिजनों को भी कुछ नहीं बताया।

दो दिन पहले स्कूल में शिक्षिका ने काउंसलिंग की तो किशोरी ने बताया कि सहेली के पिता ने उसके साथ गलत काम किया। साथ ही उसे और परिवार को जान से मारने के लिए भी धमकाया था। तब जाकर पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ।

सहेली का पिता ही निकला वहशी दरिंदा

जानकारी के अनुसार आरोपी की बेटी पीड़िता की सहेली है। आरोपी ने इसी का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। वहीं किसी को भी इस बारे में बताने पर आरोपी ने किशोरी और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। घर के चलते किशोरी ने घटना के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। स्कूल में शिक्षिका ने गुमसुम बैठी पीड़िता की काउंसलिंग की तो पीड़िता ने रोते हुए पूरा घटनाक्रम बयां किया।

शिक्षिका ने परिजनों को बताई बात

स्कूल की शिक्षिका ने किशोरी की मां को सारे घटनाक्रम की बात बताई। जिसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पुरानी आबादी थाना क्षेत्र निवासी गुरप्रीत सिंह (35) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने गत 26 जनवरी को पीड़िता के साथ वारदात को अंजाम दिया। सीओ सिटी आईपीएस विशाल जांगिड़ ने बताया कि आरोपी की बेटी पीड़िता की दोस्त है। इसलिए उसके घर आना जाना था। मामला दर्ज होने के बाद तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी की गई।

अधिकांश मामलों में निकट परिचित आरोपी

सिटी पुलिस के अनुसार बलात्कार के ज्यादातर मामलों में निकट परिचित ही आरोपी नामजद हो रहे हैं। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतना जरूरी है। बच्चों का व्यवहार असामान्य होने अथवा गुमसुम रहने की स्थिति में उन्हे संभालना जरूरी है। अन्यथा डिप्रेशन जैसी स्थिति होने पर बच्चे जोखिमभरा कदम भी उठा सकते हैं। पुलिस ने आमजन से अपराधों के खिलाफ पुलिस को तुरंत सूचना देने की अपील भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *