T20 World Cup 2026 में आज खेले जाएंगे तीन मुक़ाबले, भारत- पाकिस्तान और वेस्ट इंडीज दिखेंगे एक्शन में, जानें कब, कहां देखें मैच

T20 World Cup 2026 में आज खेले जाएंगे तीन मुक़ाबले, भारत- पाकिस्तान और वेस्ट इंडीज दिखेंगे एक्शन में, जानें कब, कहां देखें मैच

T20 World Cup 2026 Live streaming: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज आज से होने जा रहा है। एक महीने तक चलने वाले इस मेगा टूर्नामेंट में आज तीन मुक़ाबले खेले जाएंगे। पहला मुक़ाबला पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच कोलंबो में खेला जाएगा। दूसरे मुक़ाबला वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच कोलकाता में खेला जाएगा। वहीं तीसरा मुक़ाबला गत चैम्पियन भारत और यूएसए के बीच मुंबई में खेला जाएगा।

आज खेले जाएंगे ये तीन मुक़ाबले

पाकिस्तान और नीदरलैंड का मुक़ाबला सुबह 11 बजे से शुरू होगा। यह मुक़ाबला कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। दूसरा मुक़ाबला वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा। यह मैच कोलकाता के इडेन गार्डेंस में 3 बजे से खेला जाएगा। वहीं तीसरा मुक़ाबला भारत और यूएसए के बीच शाम 7 बजे से खेला जाएगा। यह मुक़ाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

कहां और कैसे देख सकते हैं मैच

टी20 वर्ल्ड कप के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं। इसके अलावा इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो हॉटस्टार ऐप पर देखी जा सकती है। आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.patrika.com पर भी पढ़ सकते हैं।

भारत खिताब का प्रबल दावेदार

भारत और श्रीलंका में शनिवार से टी20 विश्व कप शुरू हो रहा है जिसमें सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली गत चैंपियन भारतीय टीम खिताब की सबसे प्रबल दावेदार है। भारतीय टीम शानदार फॉर्म में चल रही है और उसने हाल ही में न्यूजीलैंड को पांच मैचों की टी20 सीरीज में 4-1 से हराया था। भारत के लिए राहत की बात यह है कि लगभग उसके हर खिलाड़ी फॉर्म में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *