अजमेर के पीडब्ल्यूडी कैंपस में हुई पार्टी, VIDEO:ड्राइवर्स ने की शराब- नॉनवेज पार्टी, SE बोले- जांच कर कार्रवाई करेंगे

अजमेर के पीडब्ल्यूडी कैंपस में हुई पार्टी, VIDEO:ड्राइवर्स ने की शराब- नॉनवेज पार्टी, SE बोले- जांच कर कार्रवाई करेंगे

अजमेर के सार्वजनिक निर्माण विभाग(PWD) कैंपस में नॉनवेज और शराब पार्टी करने का मामला सामने आया है। विभाग के कैंपस में पार्टी करते हुए सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं। वीडियो में अधिकारियों के ड्राइवर पार्टी करते हुए दिख रहे हैं। अधिकारियों के ड्राइवर की ओर से शुक्रवार रात को ही यह पार्टी की गई है। वीडियो को लेकर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने अभिज्ञता जाहिर की है और मामले में जांच की बात कही है। सबसे पहले देखें पार्टी की 2 PHOTOS…. सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता अशोक तंवर ने मामले में कहा कि पार्टी करने को लेकर वीडियो वायरल होने की जानकारी सामने आई। जिसमें विभाग के कैंपस में पार्टी करने की जानकारी मिली है। इस मामले में जांच करवाई जाएगी। अगर किसी ने भी नियम तोड़े है तो उनके खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी। विभाग के कैंपस में शराब और नॉनवेज पार्टी करना पूरी तरह से गलत है। तीन अलग-अलग वीडियो सामने आए सोशल मीडिया पर अजमेर के पीडब्ल्यूडी कार्यालय के कैंपस में शराब और नॉनवेज पार्टी करने के तीन अलग-अलग वीडियो सामने आए हैं। वीडियो बाइक सवार दो व्यक्तियों के द्वारा बनाए गए हैं।
यह खबर भी पढ़ें…. अजमेर के JLN हॉस्पिटल में नॉनवेज पार्टी; VIDEO:पत्नी के बर्थडे पर सफाई कर्मचारियों के सुपरवाइजर ने केक काटा; 8 निलंबित हुए अजमेर के JLN हॉस्पिटल स्थित मनोरोग विभाग की ओपीडी में बर्थ-डे पार्टी की गई। इसमें नॉनवेज बनाया गया। मुख्यमंत्री निशुल्क दवा काउंटर के हॉल में बाकायदा केक काटा गया। नियमों की अनदेखी कर किए गए इस आयोजन को लेकर अधीक्षक ने कार्रवाई की बात कही है। घटना के बाद 7 सफाईकर्मियों और एक होमगार्ड को निलंबित कर दिया गया है। (पढ़ें पूरी खबर)

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *