भागलपुर में इंटर परीक्षा का 5वां दिन:59 सेंटर्स पर पहली पाली में केमिस्ट्री का पेपर; तीन लेयर में सुरक्षा-व्यवस्था, CCTV से निगरानी

भागलपुर में इंटर परीक्षा का 5वां दिन:59 सेंटर्स पर पहली पाली में केमिस्ट्री का पेपर; तीन लेयर में सुरक्षा-व्यवस्था, CCTV से निगरानी

भागलपुर में इंटरमीडिएट परीक्षा का पांचवां दिन है। कड़ी सुरक्षा के बीच जिले के 59 केंद्रों पर पहली पाली में केमिस्ट्री की परीक्षा हो रही है। पहले दिन की सख्ती के बाद परीक्षार्थी निर्धारित समय पर सेंटर पर पहुंचे। जहां चेकिंग के बाद एंट्री दी गई। किसी सेंटर से हंगामे की सूचना नहीं है। परीक्षा को नकलमुक्त और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात है। मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध है। केंद्राधीक्षकों को परीक्षा संचालन में किसी भी लापरवाही के प्रति सख्त निर्देश दिए गए हैं। सीसीटीवी से निगरानी जिला शिक्षा विभाग के अधिकारी और दंडाधिकारी लगातार कई केंद्रों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। सीसीटीवी कैमरों से भी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। शांतिपूर्ण माहौल में एग्जाम यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए भी पुलिसकर्मी मौजूद हैं। प्रशासन ने कहा कि इंटरमीडिएट परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराना उनकी प्राथमिकता है। अधिकारियों ने परीक्षार्थियों से समय पर केंद्र पहुंचने, केवल आवश्यक सामग्री लाने और किसी भी अफवाह से बचने की अपील की है। अब तक परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में चल रही है। भागलपुर में इंटरमीडिएट परीक्षा का पांचवां दिन है। कड़ी सुरक्षा के बीच जिले के 59 केंद्रों पर पहली पाली में केमिस्ट्री की परीक्षा हो रही है। पहले दिन की सख्ती के बाद परीक्षार्थी निर्धारित समय पर सेंटर पर पहुंचे। जहां चेकिंग के बाद एंट्री दी गई। किसी सेंटर से हंगामे की सूचना नहीं है। परीक्षा को नकलमुक्त और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात है। मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध है। केंद्राधीक्षकों को परीक्षा संचालन में किसी भी लापरवाही के प्रति सख्त निर्देश दिए गए हैं। सीसीटीवी से निगरानी जिला शिक्षा विभाग के अधिकारी और दंडाधिकारी लगातार कई केंद्रों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। सीसीटीवी कैमरों से भी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। शांतिपूर्ण माहौल में एग्जाम यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए भी पुलिसकर्मी मौजूद हैं। प्रशासन ने कहा कि इंटरमीडिएट परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराना उनकी प्राथमिकता है। अधिकारियों ने परीक्षार्थियों से समय पर केंद्र पहुंचने, केवल आवश्यक सामग्री लाने और किसी भी अफवाह से बचने की अपील की है। अब तक परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में चल रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *