पवन सिंह के गाने पर झूमे वैभव सूर्यवंशी:फाइनल जीतकर ‘सॉरी सॉरी’ गाने पर झूमी टीम इंडिया,बोले-पंजाबी गाना नहीं समझ आ रहा गाइज,अब भोजपुरी लगेगा

पवन सिंह के गाने पर झूमे वैभव सूर्यवंशी:फाइनल जीतकर ‘सॉरी सॉरी’ गाने पर झूमी टीम इंडिया,बोले-पंजाबी गाना नहीं समझ आ रहा गाइज,अब भोजपुरी लगेगा

भारत ने छठी बार अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप जीत लिया है। फाइनल मैच में इंग्लैंड को 100 रनों से मात देने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी जश्न मनाते हुए दिखे। इस मौच में बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने शानदार पारी खेलते हुए कई रिकार्ड्स बनाए। इस जीत के बाद वैभव सूर्यवंशी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह टीम इंडिया के साथ जश्न मनाते हुए दिख रहे हैं। वह कहते हैं ‘पंजाबी गाना नहीं समझ में आ रहा है गाइज, अब भोजपुरी लगेगा।’ इसके बाद पवन सिंह का गाना ‘सॉरी सॉरी’ बजाया जाता है, जिसमें वैभव कमर मटकाते हुए नजर आ रहे हैं। जैसे ही गाना शुरू हुआ कि ‘नैन तोहर कजरारी दिलवा पे करे बमबारी’ तो टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी जमकर नाचते हैं। सबसे पहले देखिए वैभव के साथ टीम इंडिया के डांस की तस्वीरें… वैभव बोले- पंजाबी गाना नहीं समझ में आया गाइज, भोजपुरी लगेगा इस वीडियो में वैभव कमर मटकाते हुए भोजपुरी गाने के हर स्टेप को वह फॉलो करते हुए नाचते हुए दिख रहे हैं। पूरी इंडिया टीम भी उन्हें ज्वाइन करते हुए भोजपुरी गाने में झूमते नजर आ रही है। इस बीच वैभव अंडर-19 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी दिखाने के लिए अपने साथी से मांगते हैं और कहते हैं ‘घूंघट हटा दो दुल्हन का। काफी मेहनत के बाद ये हमें मिली है।’ ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बनने वाले पहले खिलाड़ी 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में 175 रन की पारी खेलकर कई रिकॉर्ड्स बना डाले। वैभव ने 15 चौके और 15 छक्के जमाए, यानी 150 रन तो केवल बाउंड्री से ही बना लिए। उनकी पारी की बदौलत भारत ने 50 ओवर में 411 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। फाइनल में 175 रनों की पारी के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया, जबकि पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा छक्के लगाने के चलते ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ भी बने। वैभव सूर्यवंशी अंडर 19 विश्व कप में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ दोनों पुरस्कार जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। वैभव के एक यूथ वनडे में बाउंड्री से सबसे ज्यादा रन यूथ वनडे क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी ने बाउंड्री हिटिंग के मामले में नया बेंचमार्क सेट कर दिया। वे एक एक यूथ वनडे में बाउंड्री से सबसे ज्यादा रन वाले बैटर बन गए। वैभव ने 175 रन की पारी में 15 चौके और 15 सिक्स की मदद से 150 रन बनाए। उन्होंने श्रीलंका के हसिथा बोयगोदा के 124 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। हसिथा ने केन्या के खिलाफ 2018 U-19 वर्ल्ड कप में 191 रन की पारी खेली थी। वैभव इंडिया U-19 के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी यूथ वनडे क्रिकेट में भारत अंडर-19 के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने महज 25 मैचों में 1412 रन बनाकर विजय जोल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 36 मैचों में 1404 रन बनाए थे। वैभव ने फाइनल मैच में दूसरा सबसे तेज शतक लगाया वैभव अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे बैटर बने। उन्होंने 55 बॉल पर सेंचुरी लगाई। ऑस्ट्रेलिया के विल मलाइजचुक इस लिस्ट में टॉप पर हैं। उन्होंने इसी वर्ल्ड कप में जापान के खिलाफ महज 51 गेंदों में शतक ठोक दिया था। सूर्यवंशी फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज वैभव अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 175 रन की पारी खेली। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के ही उन्मुक्त चंद के नाम था, जिन्होंने 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 111 रन बनाए थे। तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट विलियम्स हैं। उन्होंने 1988 में पाकिस्तान के खिलाफ 108 रन बनाए थे। ICC टूर्नामेंट फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी इतना ही नहीं, वैभव (175) किसी भी ICC टूर्नामेंट फाइनल (अंडर-19 और सीनियर) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली के नाम था, जिन्होंने 2022 विमेंस वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 170 रन की शानदार पारी खेली थी। एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाए वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 वर्ल्ड कप की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने अपनी पारी में 15 छक्के जड़कर ऑस्ट्रेलिया के माइकल हिल का रिकॉर्ड तोड़ा। हिल ने 2008 में नामीबिया के खिलाफ 12 सिक्स लगाए थे। वहीं क्रेग सिमंस ने 2002 में केन्या के खिलाफ 11 छक्के लगाए थे। सूर्यवंशी ने इस अंडर-19 वर्ल्ड कप में 30 छक्के लगाए अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अब वैभव सूर्यवंशी के नाम दर्ज हो गया है। उन्होंने मौजूदा टूर्नामेंट में 30 छक्के जड़कर एक ही एडिशन में सबसे बड़े सिक्स-हिटर बनने का कारनामा किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस के नाम था, जिन्होंने 2022 में 18 छक्के लगाए थे। भारत ने छठी बार अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप जीत लिया है। फाइनल मैच में इंग्लैंड को 100 रनों से मात देने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी जश्न मनाते हुए दिखे। इस मौच में बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने शानदार पारी खेलते हुए कई रिकार्ड्स बनाए। इस जीत के बाद वैभव सूर्यवंशी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह टीम इंडिया के साथ जश्न मनाते हुए दिख रहे हैं। वह कहते हैं ‘पंजाबी गाना नहीं समझ में आ रहा है गाइज, अब भोजपुरी लगेगा।’ इसके बाद पवन सिंह का गाना ‘सॉरी सॉरी’ बजाया जाता है, जिसमें वैभव कमर मटकाते हुए नजर आ रहे हैं। जैसे ही गाना शुरू हुआ कि ‘नैन तोहर कजरारी दिलवा पे करे बमबारी’ तो टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी जमकर नाचते हैं। सबसे पहले देखिए वैभव के साथ टीम इंडिया के डांस की तस्वीरें… वैभव बोले- पंजाबी गाना नहीं समझ में आया गाइज, भोजपुरी लगेगा इस वीडियो में वैभव कमर मटकाते हुए भोजपुरी गाने के हर स्टेप को वह फॉलो करते हुए नाचते हुए दिख रहे हैं। पूरी इंडिया टीम भी उन्हें ज्वाइन करते हुए भोजपुरी गाने में झूमते नजर आ रही है। इस बीच वैभव अंडर-19 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी दिखाने के लिए अपने साथी से मांगते हैं और कहते हैं ‘घूंघट हटा दो दुल्हन का। काफी मेहनत के बाद ये हमें मिली है।’ ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बनने वाले पहले खिलाड़ी 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में 175 रन की पारी खेलकर कई रिकॉर्ड्स बना डाले। वैभव ने 15 चौके और 15 छक्के जमाए, यानी 150 रन तो केवल बाउंड्री से ही बना लिए। उनकी पारी की बदौलत भारत ने 50 ओवर में 411 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। फाइनल में 175 रनों की पारी के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया, जबकि पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा छक्के लगाने के चलते ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ भी बने। वैभव सूर्यवंशी अंडर 19 विश्व कप में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ दोनों पुरस्कार जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। वैभव के एक यूथ वनडे में बाउंड्री से सबसे ज्यादा रन यूथ वनडे क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी ने बाउंड्री हिटिंग के मामले में नया बेंचमार्क सेट कर दिया। वे एक एक यूथ वनडे में बाउंड्री से सबसे ज्यादा रन वाले बैटर बन गए। वैभव ने 175 रन की पारी में 15 चौके और 15 सिक्स की मदद से 150 रन बनाए। उन्होंने श्रीलंका के हसिथा बोयगोदा के 124 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। हसिथा ने केन्या के खिलाफ 2018 U-19 वर्ल्ड कप में 191 रन की पारी खेली थी। वैभव इंडिया U-19 के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी यूथ वनडे क्रिकेट में भारत अंडर-19 के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने महज 25 मैचों में 1412 रन बनाकर विजय जोल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 36 मैचों में 1404 रन बनाए थे। वैभव ने फाइनल मैच में दूसरा सबसे तेज शतक लगाया वैभव अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे बैटर बने। उन्होंने 55 बॉल पर सेंचुरी लगाई। ऑस्ट्रेलिया के विल मलाइजचुक इस लिस्ट में टॉप पर हैं। उन्होंने इसी वर्ल्ड कप में जापान के खिलाफ महज 51 गेंदों में शतक ठोक दिया था। सूर्यवंशी फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज वैभव अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 175 रन की पारी खेली। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के ही उन्मुक्त चंद के नाम था, जिन्होंने 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 111 रन बनाए थे। तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट विलियम्स हैं। उन्होंने 1988 में पाकिस्तान के खिलाफ 108 रन बनाए थे। ICC टूर्नामेंट फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी इतना ही नहीं, वैभव (175) किसी भी ICC टूर्नामेंट फाइनल (अंडर-19 और सीनियर) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली के नाम था, जिन्होंने 2022 विमेंस वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 170 रन की शानदार पारी खेली थी। एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाए वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 वर्ल्ड कप की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने अपनी पारी में 15 छक्के जड़कर ऑस्ट्रेलिया के माइकल हिल का रिकॉर्ड तोड़ा। हिल ने 2008 में नामीबिया के खिलाफ 12 सिक्स लगाए थे। वहीं क्रेग सिमंस ने 2002 में केन्या के खिलाफ 11 छक्के लगाए थे। सूर्यवंशी ने इस अंडर-19 वर्ल्ड कप में 30 छक्के लगाए अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अब वैभव सूर्यवंशी के नाम दर्ज हो गया है। उन्होंने मौजूदा टूर्नामेंट में 30 छक्के जड़कर एक ही एडिशन में सबसे बड़े सिक्स-हिटर बनने का कारनामा किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस के नाम था, जिन्होंने 2022 में 18 छक्के लगाए थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *