नोएडा सेक्टर 78 स्थित सिक्का कार्मिक ग्रीन्स सोसाइटी में लावारिस कुत्तों ने सोसाइटी में रहने वाले पांच साल के सचित पर हमला कर दिया। बच्चे के सिर में गहरा घाव हुआ है। घटना सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। सचित के पिता रोहित चावला ने बताया कि बेटा दुकान से चॉकलेट लेकर वापस आ रहा था। बच्चे को अस्पताल ले जाया गया। वीडियो में क्या है
रास्ते में बैठे दो लावारिस कुत्तों ने अचानक सचित पर हमला कर दिया। एक कुत्ते ने बच्चे का पैर मुंह में दबा लिया, वहीं दूसरे ने सिर पर हमला किया, जिससे बच्चा जमीन पर गिर गया। कुत्तों ने बच्चे को घसीटने की भी कोशिश की, तभी आसपास के लोगों ने भागकर कुत्तों से बच्चे को छुड़वा लिया। लगातार बढ़ रही घटना
निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में कुत्ता काटने की घटना लगातार बढ़ रही है। पहले भी कुत्ते अटैक कर रहे थे। बता दे नोएडा में डॉग को रखने की पॉलिसी बनी है। साथ ही आवारा कुत्तों को रखने के लिए शेल्टर बनाए गए है। लेकिन अब तक इन कुत्तों को सोसाइटी से बाहर नहीं किया गया।


