आरा में पैसों के विवाद में युवक पर हमला:धारदार हथियार से कान और सिर पर किया वार; नशा करने के दौरान हुआ था झगड़ा

आरा में पैसों के विवाद में युवक पर हमला:धारदार हथियार से कान और सिर पर किया वार; नशा करने के दौरान हुआ था झगड़ा

आरा में पैसों के विवाद में एक युवक पर धारदार हथियार से हमला हुआ है। सिर और कान के पास गंभीर चोटें आई हैं। अधमरी हालत में छोड़कर बदमाश मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान बक्सर जिले के धरौली गांव निवासी नथुनी राम के पुत्र प्रमोद कुमार(38) के तौर पर हुई है। पिछले तीन महीनों से बाजार समिति इलाके में एक होटल में काम कर रहा था। घटना नवादा थाना क्षेत्र के बाजार समिति स्थित मुसहर टोली की है।
पैसा देने से मना करने पर मारा प्रमोद ने बताया कि शुक्रवार देर शाम काम खत्म होने के बाद होटल से निकला। मुसहर टोली में कुछ लोगों के साथ नशा करने गया था। जहां उसने नशा के लिए सौ रुपए दिए। इस दौरान वहां पहले से मौजूद बदमाशों ने मेरे से पैसे कि डिमांड की। इनकार करने पर मारना शुरू कर दिया। धारदार हथियार से सिर पर हमला कर दिया, जिससे गंभीर रूप से जख्मी होकर जमीन पर गिर पड़ा। इस बीत हमलावरों ने पैकेट से 2 हजार रुपए निकाल लिए। युवक की हालत गंभीर वहीं, अस्पताल में ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि युवक के सिर में नुकीले हथियार से गहरी चोट लगी है। इमरजेंसी वार्ड में प्राथमिक उपचार के बाद सीटी स्कैन कराया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके। आरा में पैसों के विवाद में एक युवक पर धारदार हथियार से हमला हुआ है। सिर और कान के पास गंभीर चोटें आई हैं। अधमरी हालत में छोड़कर बदमाश मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान बक्सर जिले के धरौली गांव निवासी नथुनी राम के पुत्र प्रमोद कुमार(38) के तौर पर हुई है। पिछले तीन महीनों से बाजार समिति इलाके में एक होटल में काम कर रहा था। घटना नवादा थाना क्षेत्र के बाजार समिति स्थित मुसहर टोली की है।
पैसा देने से मना करने पर मारा प्रमोद ने बताया कि शुक्रवार देर शाम काम खत्म होने के बाद होटल से निकला। मुसहर टोली में कुछ लोगों के साथ नशा करने गया था। जहां उसने नशा के लिए सौ रुपए दिए। इस दौरान वहां पहले से मौजूद बदमाशों ने मेरे से पैसे कि डिमांड की। इनकार करने पर मारना शुरू कर दिया। धारदार हथियार से सिर पर हमला कर दिया, जिससे गंभीर रूप से जख्मी होकर जमीन पर गिर पड़ा। इस बीत हमलावरों ने पैकेट से 2 हजार रुपए निकाल लिए। युवक की हालत गंभीर वहीं, अस्पताल में ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि युवक के सिर में नुकीले हथियार से गहरी चोट लगी है। इमरजेंसी वार्ड में प्राथमिक उपचार के बाद सीटी स्कैन कराया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *