रामगढ़ थाना क्षेत्र के बिजोलिया रेलवे ओवरब्रिज पर सोमवार की रात सड़क हादसा हो गया। स्विफ्ट डिजायर कार के अनियंत्रित होने से पहले डिवाइडर पर चढ़ गया और फिर सामने से आ रही एक स्कूटी उसकी चपेट में आ गई। हादसा इतना तेज था कि ओवरब्रिज पर कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। दुर्घटना में स्कूटी सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कार में सवार लोगों को भी चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। कार और स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्विफ्ट डिजायर कार (नंबर JH 24E 4435) बिजोलिया से ब्लॉक की ओर जा रही थी। इसी दौरान अचानक कार चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और कार सीधे डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराने के बाद कार आगे बढ़ते हुए स्कूटी (नंबर JH24H5176) से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार के सामने का हिस्सा भी बुरी तरह टूट गया और एयरबैग खुल गए। कार पर ‘फ्री जनरल चेकअप’ का बैनर लगा हुआ था। घायलों को अस्पताल पहुंचाया, कार से निकलने लगा धुआं हादसे में स्कूटी सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं कार चालक को हल्की चोटें आईं, जबकि बगल में बैठे व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट लगी और उसका सिर फट गया। टक्कर के तुरंत बाद कार से धुआं निकलने लगा, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय भाजपा नेता व समाजसेवी धनंजय कुमार पुटुष ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अपनी देखरेख में पास के अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों की मदद से कार से उठ रहे धुएं को समय रहते बुझा दिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने संभाला मोर्चा, यातायात बहाल घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार और स्कूटी को हटवाकर यातायात को सुचारु कराया। कुछ देर बाद ओवरब्रिज पर आवागमन सामान्य हो सका। पुलिस ने सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है। रामगढ़ थाना क्षेत्र के बिजोलिया रेलवे ओवरब्रिज पर सोमवार की रात सड़क हादसा हो गया। स्विफ्ट डिजायर कार के अनियंत्रित होने से पहले डिवाइडर पर चढ़ गया और फिर सामने से आ रही एक स्कूटी उसकी चपेट में आ गई। हादसा इतना तेज था कि ओवरब्रिज पर कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। दुर्घटना में स्कूटी सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कार में सवार लोगों को भी चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। कार और स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्विफ्ट डिजायर कार (नंबर JH 24E 4435) बिजोलिया से ब्लॉक की ओर जा रही थी। इसी दौरान अचानक कार चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और कार सीधे डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराने के बाद कार आगे बढ़ते हुए स्कूटी (नंबर JH24H5176) से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार के सामने का हिस्सा भी बुरी तरह टूट गया और एयरबैग खुल गए। कार पर ‘फ्री जनरल चेकअप’ का बैनर लगा हुआ था। घायलों को अस्पताल पहुंचाया, कार से निकलने लगा धुआं हादसे में स्कूटी सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं कार चालक को हल्की चोटें आईं, जबकि बगल में बैठे व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट लगी और उसका सिर फट गया। टक्कर के तुरंत बाद कार से धुआं निकलने लगा, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय भाजपा नेता व समाजसेवी धनंजय कुमार पुटुष ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अपनी देखरेख में पास के अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों की मदद से कार से उठ रहे धुएं को समय रहते बुझा दिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने संभाला मोर्चा, यातायात बहाल घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार और स्कूटी को हटवाकर यातायात को सुचारु कराया। कुछ देर बाद ओवरब्रिज पर आवागमन सामान्य हो सका। पुलिस ने सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।


