रतलाम में होली पर यात्रियों को मिलेगी सुविधा:6 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए; बांद्रा टर्मिनस-अजमेर वीकली स्पेशल 30 मार्च तक चलेगी

रतलाम में होली पर यात्रियों को मिलेगी सुविधा:6 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए; बांद्रा टर्मिनस-अजमेर वीकली स्पेशल 30 मार्च तक चलेगी

रतलाम रेल मंडल से गुजरने वाली 6 स्पेशल ट्रेनों के फेरे रेलवे ने बढ़ाए है। रेलवे ने यह निर्णय यात्रियों की सुविधा व आगामी होली के त्योहार को देखते हुए लिया है। यह स्पेशल ट्रेने स्पेशल किराए के साथ चलाई जा रही है। रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया ट्रेन संख्या 09622 बांद्रा टर्मिनस-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल 30 मार्च तक चलेगी। ट्रेन संख्या 09621 अजमेर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल 29 मार्च 2026 तक विस्तारित की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *