नागौर जिले में पुलिस की तीन अलग अलग कार्रवाइयां:14 महीने से फरार आरोपी को मुंडवा पुलिस ने किया गिरफ्तार, सदर थाना पुलिस ने मारपीट के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

नागौर जिले में पुलिस की तीन अलग अलग कार्रवाइयां:14 महीने से फरार आरोपी को मुंडवा पुलिस ने किया गिरफ्तार, सदर थाना पुलिस ने मारपीट के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

नागौर जिले में पुलिस ने तीन अलग अलग कार्रवाईयों में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। सदर थाना पुलिस ने जहां जानलेवा हमले के दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है वहीं मुंडवा पुलिस ने 14 महीने से फरार नशा तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि मुंडवा पुलिस ने ही अवैध खनन के मामले में एक डम्पर को जब्त कर उसके चालक को गिरफ्तार किया है।

थाना सदर नागौर: जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार
​सदर नागौर पुलिस ने घर में घुसकर जान से मारने की नीयत से मारपीट करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने ग्राम लुणदा में दबिश देकर सुखदेव और छोटाराम को दस्तयाब किया। उल्लेखनीय है कि 15 जनवरी 2026 को लुणदा निवासी मोनिका ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रास्ते की रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने उनके घर में घुसकर परिजनों के साथ बेरहमी से मारपीट की थी। इस मामले में एफआईआर संख्या 11/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी, जिसमें दो आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।

​थाना मूण्डवा: अवैध खनन पर कार्रवाई और डम्पर जब्त ​मूण्डवा पुलिस ने गश्त के दौरान अवैध पत्थर खनन और परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक डम्पर को जब्त किया है। पुलिस टीम को अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री के सामने एक डम्पर (RJ-21-GB-9115) मूण्डवा की ओर आता दिखा, जिसकी जांच करने पर उसमें बिना किसी वैध लाइसेंस या परमिट के अवैध पत्थर भरे हुए पाए गए। पुलिस ने डम्पर चालक साहूद अली निवासी चूरू को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

​ऑपरेशन त्रिनेत्र: एनडीपीएस मामले में 14 माह से फरार आरोपी पकड़ा गया
​’ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत मूण्डवा पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है, जिसमें एनडीपीएस एक्ट के मामले में पिछले 14 महीनों से फरार चल रहे आरोपी भोपालराम को गिरफ्तार किया गया है। यह मामला दिसंबर 2024 का है, जब थाना पांचौड़ी क्षेत्र में एक सफारी गाड़ी और ट्रक की दुर्घटना के बाद पुलिस को मौके से 32.095 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त और कई फर्जी नंबर प्लेट बरामद हुई थीं। इस प्रकरण में अब तक 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी और भोपालराम की लंबे समय से तलाश जारी थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *