Jaipur Bulldozer Action: जयपुर में जहां डंपर चालक ने 15 लोगों को कुचला, वहां अब 2KM तक 200 जगह चला बुलडोजर

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर में जहां डंपर चालक ने 15 लोगों को कुचला, वहां अब 2KM तक 200 जगह चला बुलडोजर

जयपुर। डंपर से हुए हादसे के करीब तीन माह बाद जेडीए ने जयपुर के न्यू लोहामंडी रोड पर कार्रवाई की। करीब दो किमी क्षेत्र में 200 जगह जेडीए का पीला पंजा चला। सड़क सीमा क्षेत्र में बने पक्के निर्माण हटाए गए।

इसका कुछ लोगों ने विरोध किया। उनका कहना था कि निर्माण जेडीए की ओर से जारी किए पट्टे के अनुसार है, उसके बाद भी जेडीए कार्रवाई कर रहा है। उन लोगों को अधिकारियों ने दस्तावेज के साथ शनिवार को जेडीए बुलाया है।

2 किलोमीटर तक हटाए अतिक्रमण

पुलिस महानिरीक्षक राहुल कोटोकी ने बताया कि 100 फीट रोड के दोनों ओर अतिक्रमण थे। उनको हटाया जा रहा है। दो किमी में चबूतरे, सीढियां, लोहे के गेट, बाउण्ड्रीवाल, लोहे के एंगल, टीनशेड, रेलिंग हटाए गए। इसके अलावा दिल्ली रोड स्थित सड़वा मोड़ से आमेर कुंडा चैक पोस्ट तक, जेएलएन मार्ग स्थित जेडीए सर्कल से रामनिवास बाग तक कार्रवाई की गई।

Jaipur JDA Action

अवैध कॉलोनी भी की ध्वस्त

तहसील बस्सी के ग्राम भवासाई ईशरवाला में पांच बीघा कृषि भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी ध्वस्त की। यहां ग्रेवल-मिट्टी की सड़कों के अलावा अन्य अवैध निर्माण ध्वस्त किए।

नवंबर में यहां हुआ था हादसा

बता दें कि पिछले साल नवंबर में हरमाड़ा लोहा मंडी रोड पर बड़ा हादसा हुआ था। नशे में धुत डंपर चालक ने सड़क किनारे खड़े और पैदल चल रहे लोगों को कुचल दिया था। साथ ही कई गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया था। इस हादसे में 15 लोगों की मौके पर ही मौत हुई थी और एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *