पन्ना जिला मुख्यालय स्थित बेनिसागर मोहल्ले में शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे सड़क किनारे खड़े लकड़ियों से लदे एक ऑटो में भीषण आग लग गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ऑटो सड़क किनारे खड़ा था, तभी अचानक उसमें से आग की लपटें उठने लगीं। लकड़ियां सूखी होने के कारण आग तेजी से फैली और कुछ ही मिनटों में पूरे ऑटो देखते ही देखते ऑटो पूरी तरह जलकर खाक हो गया। बचाव से पहले ही ऑटो पूरी तरह जला आग इतनी भीषण थी कि बचाव कार्य शुरू होने से पहले ही ऑटो पूरी तरह जल गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त ऑटो में कोई सवार नहीं था, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य अज्ञात कारण की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


