दृष्टिहीन क्रिकेटर अनु कुमारी को 23.43 लाख रुपए का सम्मान:वूमेन क्रिकेट टीम की रही सदस्य, नेपाल को 7 विकेट से हराकर जीता था खिताब

दृष्टिहीन क्रिकेटर अनु कुमारी को 23.43 लाख रुपए का सम्मान:वूमेन क्रिकेट टीम की रही सदस्य, नेपाल को 7 विकेट से हराकर जीता था खिताब

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करने वाली दृष्टिहीन महिला क्रिकेटर अनु कुमारी को बिहार सरकार ने 23 लाख 43 हजार 750 रुपए की सम्मान राशि प्रदान की है। सिमरी प्रखंड के मुकुंदपुर गांव की अनु आज पूरे बिहार के लिए गर्व का प्रतीक बन गई हैं। यह सम्मान राशि शुक्रवार को पटना में आयोजित एक भव्य समारोह में सौंपी गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और खेल मंत्री श्रेयसी सिंह सहित कई गणमान्य नेता उपस्थित थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अनु की संघर्षपूर्ण यात्रा की सराहना की। उन्होंने कहा कि अनु न सिर्फ बिहार, बल्कि पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। उनकी मेहनत और जज्बा यह साबित करता है कि हौसले बुलंद हों तो कोई भी बाधा सफलता के रास्ते में नहीं टिक सकती वूमेन क्रिकेट टीम की रही सदस्य अनु कुमारी भारतीय ब्लाइंड वूमेन क्रिकेट टीम की अहम सदस्य रही हैं। पिछले वर्ष भारतीय टीम ने अंतरराष्ट्रीय वूमेन ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में नेपाल को 7 विकेट से हराकर विश्व चैंपियन का खिताब जीता था। इस ऐतिहासिक जीत में अनु की भूमिका निर्णायक रही। फाइनल मुकाबले में नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 114 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने महज 12.1 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया। अनु ने मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके और बल्लेबाजी में 14 गेंदों पर 24 रन बनाकर टीम की जीत की नींव रखी। दबाव भरे क्षणों में उनका संयम और आत्मविश्वास टीम के लिए गेम चेंजर साबित हुआ। मजबूत इरादों की मिसाल है अनु क्रिकेट विशेषज्ञों ने अनु के प्रदर्शन को फाइनल की सबसे बड़ी खासियतों में से एक बताया। सिमरी प्रखंड के काजीपुर पंचायत के एक साधारण परिवार से निकलकर विश्व चैंपियन बनने तक का उनका सफर मजबूत इरादों की मिसाल है। आज अनु कुमारी न सिर्फ बक्सर, बल्कि पूरे राज्य की बेटियों के लिए उम्मीद और प्रेरणा का स्रोत बन चुकी हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करने वाली दृष्टिहीन महिला क्रिकेटर अनु कुमारी को बिहार सरकार ने 23 लाख 43 हजार 750 रुपए की सम्मान राशि प्रदान की है। सिमरी प्रखंड के मुकुंदपुर गांव की अनु आज पूरे बिहार के लिए गर्व का प्रतीक बन गई हैं। यह सम्मान राशि शुक्रवार को पटना में आयोजित एक भव्य समारोह में सौंपी गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और खेल मंत्री श्रेयसी सिंह सहित कई गणमान्य नेता उपस्थित थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अनु की संघर्षपूर्ण यात्रा की सराहना की। उन्होंने कहा कि अनु न सिर्फ बिहार, बल्कि पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। उनकी मेहनत और जज्बा यह साबित करता है कि हौसले बुलंद हों तो कोई भी बाधा सफलता के रास्ते में नहीं टिक सकती वूमेन क्रिकेट टीम की रही सदस्य अनु कुमारी भारतीय ब्लाइंड वूमेन क्रिकेट टीम की अहम सदस्य रही हैं। पिछले वर्ष भारतीय टीम ने अंतरराष्ट्रीय वूमेन ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में नेपाल को 7 विकेट से हराकर विश्व चैंपियन का खिताब जीता था। इस ऐतिहासिक जीत में अनु की भूमिका निर्णायक रही। फाइनल मुकाबले में नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 114 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने महज 12.1 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया। अनु ने मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके और बल्लेबाजी में 14 गेंदों पर 24 रन बनाकर टीम की जीत की नींव रखी। दबाव भरे क्षणों में उनका संयम और आत्मविश्वास टीम के लिए गेम चेंजर साबित हुआ। मजबूत इरादों की मिसाल है अनु क्रिकेट विशेषज्ञों ने अनु के प्रदर्शन को फाइनल की सबसे बड़ी खासियतों में से एक बताया। सिमरी प्रखंड के काजीपुर पंचायत के एक साधारण परिवार से निकलकर विश्व चैंपियन बनने तक का उनका सफर मजबूत इरादों की मिसाल है। आज अनु कुमारी न सिर्फ बक्सर, बल्कि पूरे राज्य की बेटियों के लिए उम्मीद और प्रेरणा का स्रोत बन चुकी हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *