पूर्णिया GMCH में मरीज की मौत पर हंगामा:गुस्साए परिजनों ने इंटर्न डॉक्टर को घेरा, हाथापाई की कोशिश; पुलिस के पहुंचते ही शव लेकर फरार

पूर्णिया GMCH में मरीज की मौत पर हंगामा:गुस्साए परिजनों ने इंटर्न डॉक्टर को घेरा, हाथापाई की कोशिश; पुलिस के पहुंचते ही शव लेकर फरार

पूर्णिया GMCH में को इलाज के दौरान एक मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। आक्रोशित परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए इमरजेंसी वार्ड में मौजूद इंटर्न डॉक्टर और स्टाफ को घेर लिया। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। हाथापाई और मारपीट की कोशिश शुरू हो गई। इस बीच डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ इमरजेंसी वार्ड से बाहर निकल गए। गुस्साए लोगों ने एक इंटर्न डॉक्टर को पकड़ लिया और उसके साथ बदसलूकी की। स्थिति बेकाबू होती देख मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हंगामे की जानकारी मिलते ही फणीश्वरनाथ रेणु टीओपी प्रभारी राजनंदनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। हालांकि इसके पहले ही परिजन मौका पाकर शव को लेकर फरार हो गए। घटना के कारण अस्पताल परिसर में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। इस पूरे मामले को लेकर इंटर्न डॉक्टर ने बताया कि मरीज की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे थे। पेशेंट काफी क्रिटिकल था, जिसे बचाने की हर संभव कोशिश की गई, मगर आखिर में मरीज ने दम तोड़ दिया। डीएम और एसपी को सौंपा आवेदन घटना के बाद GMCH में कार्यरत डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों में डर का माहौल है। इसे लेकर डॉक्टरों की ओर से डीएम अंशुल कुमार और एसपी स्वीटी सहरावत को आवेदन देकर ड्यूटी के दौरान सुरक्षा मुहैया करने की मांग की गई है। आवेदन में अस्पताल परिसर में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, इमरजेंसी व संवेदनशील वार्डों में 24×7 सुरक्षा, CCTV कैमरे लगाने और हिंसा करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। अस्पताल में सुरक्षा बढ़ाने की मांग डॉक्टरों का कहना है कि वे दिन-रात मरीजों की सेवा में लगे रहते हैं, लेकिन बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं से उनका मनोबल टूट रहा है। अगर सुरक्षा व्यवस्था नहीं बढ़ाई गई तो हालात और गंभीर हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फरार हुए परिजनों की तलाश की जा रही है। पूर्णिया GMCH में को इलाज के दौरान एक मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। आक्रोशित परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए इमरजेंसी वार्ड में मौजूद इंटर्न डॉक्टर और स्टाफ को घेर लिया। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। हाथापाई और मारपीट की कोशिश शुरू हो गई। इस बीच डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ इमरजेंसी वार्ड से बाहर निकल गए। गुस्साए लोगों ने एक इंटर्न डॉक्टर को पकड़ लिया और उसके साथ बदसलूकी की। स्थिति बेकाबू होती देख मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हंगामे की जानकारी मिलते ही फणीश्वरनाथ रेणु टीओपी प्रभारी राजनंदनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। हालांकि इसके पहले ही परिजन मौका पाकर शव को लेकर फरार हो गए। घटना के कारण अस्पताल परिसर में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। इस पूरे मामले को लेकर इंटर्न डॉक्टर ने बताया कि मरीज की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे थे। पेशेंट काफी क्रिटिकल था, जिसे बचाने की हर संभव कोशिश की गई, मगर आखिर में मरीज ने दम तोड़ दिया। डीएम और एसपी को सौंपा आवेदन घटना के बाद GMCH में कार्यरत डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों में डर का माहौल है। इसे लेकर डॉक्टरों की ओर से डीएम अंशुल कुमार और एसपी स्वीटी सहरावत को आवेदन देकर ड्यूटी के दौरान सुरक्षा मुहैया करने की मांग की गई है। आवेदन में अस्पताल परिसर में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, इमरजेंसी व संवेदनशील वार्डों में 24×7 सुरक्षा, CCTV कैमरे लगाने और हिंसा करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। अस्पताल में सुरक्षा बढ़ाने की मांग डॉक्टरों का कहना है कि वे दिन-रात मरीजों की सेवा में लगे रहते हैं, लेकिन बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं से उनका मनोबल टूट रहा है। अगर सुरक्षा व्यवस्था नहीं बढ़ाई गई तो हालात और गंभीर हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फरार हुए परिजनों की तलाश की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *