पटना नगर निगम की 10वीं साधारण बोर्ड बैठक आज आयोजित की जाएगी। यह बैठक सात महीने बाद आयोजित हो रही है। इससे पहले जुलाई 2025 में पटना नगर निगम की 9वीं बोर्ड बैठक में काफी हंगामा हुआ था। आज की बैठक में भी हंगामें के आसार हैं। सशक्त स्थायी समिति की बैठक में पारित प्रस्ताव को बोर्ड द्वारा पास किया जाएगा। बैठक के एजेंडे में सबसे मुख्य विषय पटना नगर निगम क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने से जुड़े प्रस्ताव हैं। पहले के बैठकों की कार्यवाही की भी होगी संपुष्टि इस बैठक में प्रमुख तौर पर नगर निगम की पूर्व बैठकों की कार्यवाही की भी संपुष्टि की जाएगी। इसके साथ ही डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन के लिए नए वाहन और उपकरणों की खरीद, नगर निगम विज्ञापन नियमावली में संशोधन, वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत प्रत्येक वार्ड में एक-एक करोड़ रुपये की विकास योजनाओं और म्यूनिसिपल बॉन्ड जारी करने जैसे प्रस्ताव भी एजेंडे में शामिल हैं। वहीं, निगम 150 ई-रिक्शा वाहन, 150 क्लोज टिपर और 75 ओपन टिपर खरदने की तैयारी में है। करीब 20 हाई यील्ड बोरिंग करने पर मुहर लगेगी। गैर आवासीय संपत्तियों पर बढ़े टैक्स पर भी होगी चर्चा सितंबर 2025 में विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, गैर आवासीय संपत्तियों के टैक्स को बढ़ा दिया गया है। इससे होटल, जिम, विवाह भवन, निजी अस्पताल सहित अन्य का कर दोगुना कर दिया गया है। इसके अलावा नर्सिंग होम, क्लिनिक, कोचिंग संस्थान आदि में टैक्स डेढ़ गुणा किया गया है। इस मुद्दे पर बैठक में चर्चा होगी। इसके साथ ही शहर के मुख्य सड़कों को भी प्रधान मुख्य सड़क में शामिल किया जाना है, जिसके प्रस्ताव को भी बोर्ड में पास किया जाएगा। मेयर और नगर आयुक्त में हो गया था विवाद 9वीं बोर्ड बैठक में मेयर सीता साहू और नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर के बीच विवादित एजेंडों को लेकर तीखी नोकझोंक हुई थी। पार्षदों के दो गुटों में मारपीट, हाथापाई और कुर्ता फाड़ने तक की नौबत आ गई थी, जिससे बैठक में भारी हंगामा हुआ था। आयुक्त द्वारा बैठक के बहिष्कार के बावजूद 12 एजेंडे पास किए गए थे। मेयर के बेटे शिशिर कुमार की बैठक में मौजूदगी और पार्षदों से दुर्व्यवहार की खबर के बाद पुलिस रात में उनके घर पहुंची थी। नगर आयुक्त ने आरोप लगाया कि बैठक में शिशिर ने हथियारबंद बाउंसर बुलाए थे। पटना नगर निगम की 10वीं साधारण बोर्ड बैठक आज आयोजित की जाएगी। यह बैठक सात महीने बाद आयोजित हो रही है। इससे पहले जुलाई 2025 में पटना नगर निगम की 9वीं बोर्ड बैठक में काफी हंगामा हुआ था। आज की बैठक में भी हंगामें के आसार हैं। सशक्त स्थायी समिति की बैठक में पारित प्रस्ताव को बोर्ड द्वारा पास किया जाएगा। बैठक के एजेंडे में सबसे मुख्य विषय पटना नगर निगम क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने से जुड़े प्रस्ताव हैं। पहले के बैठकों की कार्यवाही की भी होगी संपुष्टि इस बैठक में प्रमुख तौर पर नगर निगम की पूर्व बैठकों की कार्यवाही की भी संपुष्टि की जाएगी। इसके साथ ही डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन के लिए नए वाहन और उपकरणों की खरीद, नगर निगम विज्ञापन नियमावली में संशोधन, वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत प्रत्येक वार्ड में एक-एक करोड़ रुपये की विकास योजनाओं और म्यूनिसिपल बॉन्ड जारी करने जैसे प्रस्ताव भी एजेंडे में शामिल हैं। वहीं, निगम 150 ई-रिक्शा वाहन, 150 क्लोज टिपर और 75 ओपन टिपर खरदने की तैयारी में है। करीब 20 हाई यील्ड बोरिंग करने पर मुहर लगेगी। गैर आवासीय संपत्तियों पर बढ़े टैक्स पर भी होगी चर्चा सितंबर 2025 में विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, गैर आवासीय संपत्तियों के टैक्स को बढ़ा दिया गया है। इससे होटल, जिम, विवाह भवन, निजी अस्पताल सहित अन्य का कर दोगुना कर दिया गया है। इसके अलावा नर्सिंग होम, क्लिनिक, कोचिंग संस्थान आदि में टैक्स डेढ़ गुणा किया गया है। इस मुद्दे पर बैठक में चर्चा होगी। इसके साथ ही शहर के मुख्य सड़कों को भी प्रधान मुख्य सड़क में शामिल किया जाना है, जिसके प्रस्ताव को भी बोर्ड में पास किया जाएगा। मेयर और नगर आयुक्त में हो गया था विवाद 9वीं बोर्ड बैठक में मेयर सीता साहू और नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर के बीच विवादित एजेंडों को लेकर तीखी नोकझोंक हुई थी। पार्षदों के दो गुटों में मारपीट, हाथापाई और कुर्ता फाड़ने तक की नौबत आ गई थी, जिससे बैठक में भारी हंगामा हुआ था। आयुक्त द्वारा बैठक के बहिष्कार के बावजूद 12 एजेंडे पास किए गए थे। मेयर के बेटे शिशिर कुमार की बैठक में मौजूदगी और पार्षदों से दुर्व्यवहार की खबर के बाद पुलिस रात में उनके घर पहुंची थी। नगर आयुक्त ने आरोप लगाया कि बैठक में शिशिर ने हथियारबंद बाउंसर बुलाए थे।


