रात में भी सुगम यातायात का बन रहा प्लान, पर दिन में ही नो पार्किंग में लग रहीं गाड़ियां

रात में भी सुगम यातायात का बन रहा प्लान, पर दिन में ही नो पार्किंग में लग रहीं गाड़ियां

शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने को लेकर एसएसपी राकेश रंजन ने शुक्रवार को ट्रैफिक एसपी, ग्रामीण एसपी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में ट्रैफिक जाम रहने के कारणों के अलावा देर रात में भी वाहन सवारों को सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए प्लान तैयार किया गया। लेकिन, इधर दिन में ही ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त दिखी। शहर की सभी मुख्य सड़कों पर जाम लगा रहा। ट्रैफिक पुलिस की कार्यशाली भी सवालों के घेरे में रही। नो पार्किंग जोन में पुलिसवालों के सामने गाड़ियां खड़ी हो रही थीं और ट्रैफिक पुलिस मूकदर्शक दिखी। इस बाबत दैनिक भास्कर ने शहर की प्रमुख सड़कों की पड़ताल की तो स्टेशन रोड, कचहरी चौक, शहीद चौक समेत मेन रोड में भी इस इस तरह की अव्यवस्था का आलम दिखा। शहर में ट्रैफिक नियमों की खुल आम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। सड़क किनारे नो पार्किंग जोन में कहीं कार तो कहीं बाइक व स्कूटी खड़ी कर लोग खरीदारी करने जा रहे हैं, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी । {सड़के संकरी होने से वाहन सवार को आने-जाने में होती है परेशानी {अक्सर बनी रहती है दुर्घटना होने की संभावना { अक्सर उत्पन्न हो रही है जाम की स्थिति { निर्धारित समय पर गंतब्य तक नहीं पहुंच पा रहे वाहन सवार लोगों को जागरूक करने से िस्थति सुधरेगी : प्रफुल्ल राष्ट्रीय यातायात विशेषज्ञ प्रफुल्ल जोशी ने कहा कि नो पार्किंग का साइन बोर्ड लगे स्थान पर गाड़ियों की पार्किंग होना गंभीर विषय है। यह स्पष्ट रूप से ट्रैफिक नियमों की अवहेलना है। ट्रैफिक पुलिस की नजरों के सामने यह हो रहा है तो और भी गंभीर विषय है। वाहन सवार को जागरूक कर इसे रोका जा सकता है। नो पार्किंग जोन में नियमित रूप से एनाउंसमेंट की व्यवस्था हो तो स्थिति में काफी सुधार होगा। शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने को लेकर एसएसपी राकेश रंजन ने शुक्रवार को ट्रैफिक एसपी, ग्रामीण एसपी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में ट्रैफिक जाम रहने के कारणों के अलावा देर रात में भी वाहन सवारों को सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए प्लान तैयार किया गया। लेकिन, इधर दिन में ही ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त दिखी। शहर की सभी मुख्य सड़कों पर जाम लगा रहा। ट्रैफिक पुलिस की कार्यशाली भी सवालों के घेरे में रही। नो पार्किंग जोन में पुलिसवालों के सामने गाड़ियां खड़ी हो रही थीं और ट्रैफिक पुलिस मूकदर्शक दिखी। इस बाबत दैनिक भास्कर ने शहर की प्रमुख सड़कों की पड़ताल की तो स्टेशन रोड, कचहरी चौक, शहीद चौक समेत मेन रोड में भी इस इस तरह की अव्यवस्था का आलम दिखा। शहर में ट्रैफिक नियमों की खुल आम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। सड़क किनारे नो पार्किंग जोन में कहीं कार तो कहीं बाइक व स्कूटी खड़ी कर लोग खरीदारी करने जा रहे हैं, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी । {सड़के संकरी होने से वाहन सवार को आने-जाने में होती है परेशानी {अक्सर बनी रहती है दुर्घटना होने की संभावना { अक्सर उत्पन्न हो रही है जाम की स्थिति { निर्धारित समय पर गंतब्य तक नहीं पहुंच पा रहे वाहन सवार लोगों को जागरूक करने से िस्थति सुधरेगी : प्रफुल्ल राष्ट्रीय यातायात विशेषज्ञ प्रफुल्ल जोशी ने कहा कि नो पार्किंग का साइन बोर्ड लगे स्थान पर गाड़ियों की पार्किंग होना गंभीर विषय है। यह स्पष्ट रूप से ट्रैफिक नियमों की अवहेलना है। ट्रैफिक पुलिस की नजरों के सामने यह हो रहा है तो और भी गंभीर विषय है। वाहन सवार को जागरूक कर इसे रोका जा सकता है। नो पार्किंग जोन में नियमित रूप से एनाउंसमेंट की व्यवस्था हो तो स्थिति में काफी सुधार होगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *