मोतियाबिंद जांच शिविर में 75 मरीजों की जांच

मोतियाबिंद जांच शिविर में 75 मरीजों की जांच

डंडई | डंडई प्रखंड क्षेत्र के जरही गांव में संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती एवं जन शक्ति फाउंडेशन के स्थापना दिवस के अवसर पर निशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 75 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जिसमें 28 मरीज मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए। जानकारी देते हुए जनशक्ति फाउंडेशन के कार्यकर्ता जमुना प्रसाद रवि ने बताया कि चयनित मरीजों का ऑपरेशन आगामी 9 फरवरी 2026, रविवार को चिरौजिया मोड़ स्थित राधिका नेत्रालय में सुप्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ. सुशील कुमार के द्वारा किया जाएगा। इस मौके पर कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सम्मानित मुखिया महेंद्र चौधरी सहित कई गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बिगन साव, मोहन बाबू, बदरूद्दीन अंसारी, डॉ. विवेक जी, मुखी चौधरी, गुनेश्वर यादव, मनीष कश्यप, शम्भु पासवान, बुधन पासवान, श्याम लाल रवि, जगत राम, भुलन राम, राजेन्द्र राम समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *