गश्त पर निकले वनकर्मियों पर फायरिंग, 8 आरोपियों पर मामला दर्ज, एक गिरफ्तार

गश्त पर निकले वनकर्मियों पर फायरिंग, 8 आरोपियों पर मामला दर्ज, एक गिरफ्तार

दो नामजद सहित 5 फरार


सागर.
वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के डोंगरगांव परिक्षेत्र के पश्चिम आमापानी बीट में गश्त के दौरान वनकर्मियों पर फायरिंग करने वाले आठ आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने फायरिंग करने वाले अरविंद उर्फ अन्नू पटेल निवासी ग्राम कुमरोढ़ाको हिरासत में लिया है। वहीं दो नामजद राजा लोधी ग्राम रमपुरा, रामसेवक गोड़ ग्राम रमपुरा सहित पांच अन्य अभी भी फरार है। पुलिस ने छापेमारी कर वन प्राणियों के अंग और हथियार बरामद किए है। इनमें संभार के सिंग भी मिले है।

दरअसल मंगलवार को गश्त पर निकले वनकर्मियों ने तालाब की जांच के दौरान तीन संदिग्ध व्यक्तियों को देखा, जो बंदूकों से लैस थे। पूछताछ करने पर आरोपियों ने वन अमले पर निशाना साधकर गोलीबारी शुरू कर दी। बीट गार्ड ऋषिकेश टैगोर, वनरक्षक और उनके साथ दो श्रमिक संतोष ठाकुर व जगदीश नोरिया बाइक से गश्त कर रहे थे। जब वनकर्मी पेड़ पर चढ़े, तो उन्हें दूर तीन लोग दिखे।

जैसे ही वे पूछताछ के लिए आगे बढ़े, आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जल्द ही छिपे हुए अन्य साथी भी शामिल हो गए और कुल आठ लोग गोलियां चलाने लगे। आरोपियों ने तीन राउंड और दागे। इस हमले में कोई वनकर्मी घायल नहीं हुआ। गोलीबारी के दौरान तीन आरोपियों की पहचान हुई। थाना सुआताला में इनके खिलाफ अवैध हथियारों से हमला, अवैध लकड़ी कटाई और भंडारण के आरोप में एफआइआर दर्ज की गई। रात में सर्च अभियान रुक गया, लेकिन बुधवार सुबह पुलिस और टाइगर रिजर्व की डॉग स्क्वाड की मदद से संयुक्त कार्रवाई शुरू हुई।

तलाशी में मिली सागौन की लकड़, हथियार

आरोपियों के ठिकानों की तलाशी में बड़ी मात्रा में सागौन की इमारती लकड़ी जब्त की गई। इसके अलावा जानवरों को मारने के लिए इस्तेमाल होने वाले भाले, अन्य हथियार और कुछ जानवरों के अंग भी बरामद हुए। यह खुलासा टाइगर रिजर्व में संगठित तस्करी और शिकार के नेटवर्क की ओर इशारा करता है। अधिकारी बताते हैं कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई से वन्यजीव संरक्षण और वन संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। पुलिस पकडे गए आरोपी से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में अन्य आरोपियों के नाम और ठिकानों का पता कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *