कातिलाना हमने के पीछे था शराब का कमीशन:शराब दुकान के सेल्समैन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने वाले 3 गिरफ्तार, एक फरार

कातिलाना हमने के पीछे था शराब का कमीशन:शराब दुकान के सेल्समैन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने वाले 3 गिरफ्तार, एक फरार

ग्वालियर में शराब दुकान के सेल्समैन पर कातिलाना हमला करने वाले तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं। हमला शराब की सेल पर मिलने वाले कमीशन को लेकर किया गया था। दिन में हुए विवाद का बदला लेने के लिए गुरुवार रात बदमाशों ने फायरिंग की थी। एक आरोपी अब भी फरार है। दरअसल, गुरुवार रात करीब 11 बजे गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित पिंटो पार्क सब्जी मंडी के पास कंपोजिट शराब दुकान बंद करने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान सेल्समैन प्रशांत शिवहरे दुकान से बाहर टहल रहा था। तभी दो बाइक पर सवार चार बदमाश वहां पहुंचे और उससे विवाद करने लगे। विवाद बढ़ते ही एक बदमाश ने पिस्टल निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली प्रशांत के कंधे में लग गई। घायल होने के बाद वह जान बचाकर दुकान के अंदर भागा और काउंटर की ओट में बैठ गया। इसके बाद चली गोलियां उसके ऊपर से निकल गईं। शराब दुकान में फायरिंग होते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग जहां जगह मिली, वहीं छिप गए। CCTV से पहचान, कमीशन को लेकर था विवाद घटना के बाद पुलिस ने दुकान के सीसीटीवी कैमरे चेक किए, लेकिन वे बंद मिले। इसके बाद आसपास के इलाकों से फुटेज जुटाकर बदमाशों के आने-जाने का रूट तैयार किया गया। इसी दौरान पुलिस को अहम फुटेज मिले, जिससे आरोपियों की पहचान संभव हो सकी। जांच में सामने आया कि दिन में भी सेल्समैन का लवकुश पाठक, राज कुशवाह, आकाश यादव और राजेश कुशवाह से कमीशन को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश में रात को वारदात को अंजाम दिया गया। तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार पुलिस ने शुक्रवार शाम लवकुश पाठक को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर राज कुशवाह और राजेश कुशवाह को भी पकड़ा गया। पूछताछ में तीनों ने जुर्म कबूल कर लिया है। एक आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। बदमाशों का अड्डा बनता पिंटो पार्क पिंटो पार्क क्षेत्र में जुआखोरी, शराबखोरी और मारपीट की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। शाम होते ही इलाके में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है। हाल ही में यहां दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट भी हुई थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *