प्रयागराज में किराए की कोख बेचने में 6 पकड़े गए:ब्रेनवॉश करने वाली महिला, एजेंट, नाबालिग लड़की का ऑपरेशन कराने वाले हिरासत में

प्रयागराज में किराए की कोख बेचने में 6 पकड़े गए:ब्रेनवॉश करने वाली महिला, एजेंट, नाबालिग लड़की का ऑपरेशन कराने वाले हिरासत में

प्रयागराज में ओवा एक्सट्रैक्शन यानि लड़की के अंडाणु बेचने के रैकेट का पर्दाफार्श पुलिस ने किया है। नाबालिग लड़कियों को इंजेक्शन देकर सेक्स की उत्तेजना पैदा करना, उसके बाद पीरियड रोकना और फिर प्राइवेट पार्ट का ऑपरेशन कर अंडाणु निकाल बेच देने के मामले से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। दैनिक भास्कर ने इस रैकेट का पर्दाफाश किया। इसके बाद पुलिस टीमें एक्टिस हुईं और पूरे मामले का खुलासा करते हुए गिरोह का खुलासा किया गया है। मामले में नाबालिग लड़की को आईफोन और 15 हजार रुपये के बदले सरोगेसी करने, फर्जी दस्तावेज तैयार करने, ब्लैकमेलिंग करने आदि मामले में 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले में जांच के बाद गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ है। छह को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सभी को जेल भेजा जाएगा। इस प्रकार के कृत्य करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा। इंदिरा आईवीएफ से दस्तावेज खंगाले गए हैं। बालिका की मां का बयान दर्ज हुआ है। फर्जी दस्तावेज तैयार करने वालों को पकड़ा गया है। इस रैकेट से जुड़े सभी आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। –कुलदीप सिंह गुणावत, डीसीपी गंगा नगर पुलिस की जांच में क्या आया जानिये डीसीपी गंगा नंगर कुलदीप गुणावत के मुताबिक थाना फाफामऊ में अनीता गौतम (पत्नी लवकुश गौतम) ने तहरीर देकर बताया कि पलक हेला (निवासी थाना करेली) और उसकी मां रिंकी ने उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को अगवा कर लिया। जबरन बहला-फुसलाकर इंदिरा IVF में अवैध रूप से ओवा एक्सट्रैक्शन (Ova Extraction) कराया।
फाफामऊ थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। ​जब CWC (Child Welfare Committee) के सामने लड़की का बयान हुआ तो उसने इंदिरा IVF जाकर ओवा एक्सट्रैक्शन करवाना स्वीकार किया। पलक और उसकी मां रिंकी द्वारा उसे पैसों का प्रलोभन देकर IVF डोनर बनने के लिए तैयार किया गया था। उसे बहला-फुसलाकर वह सीमा भारती, पत्नी दिलीप भारती के पास लेकर गए, जहां पर उसके द्वारा अपने बेटे हिमांशु भारती से पीड़िता का फर्जी आधार कार्ड तैयार कराया गया। उसको बालिग तथा विवाहित दर्शाया गया था। ​सीमा द्वारा नाबालिग को फर्जी आधार के साथ कल्पना भारती, जो कि इंदिरा आईवीएफ (Indira IVF) की रजिस्टर्ड एजेंट है, के पास ले जाया गया, जहां पर उसके द्वारा नाबालिग पीड़िता का फर्जी कन्सेंट एफिडेविट (Consent Affidavit) तैयार कराया गया। इंदिरा आईवीएफ पर इनके द्वारा फर्जी कागजात के आधार पर ओवा एक्सट्रैक्शन (Ova Extraction) करवाया गया था। ​इन सब तथ्यों के आधार पर प्रकरण में पुलिस द्वारा अभी तक पलक, रिंकी, सीमा, हिमांशु तथा कल्पना को फर्जी डॉक्यूमेंट तैयार करने तथा नाबालिग को फर्जी बालिग दर्शाते हुए उसका ओवा एक्सट्रैक्शन कराने के आरोपों में हिरासत में लिया गया है। इससे पहले क्या हुआ यह भी जानें … प्रयागराज में 15 साल की लड़की के अंडाणु बेचने का मामला सामने आया है। ‘किराये की कोख’ (सरोगेसी) के लिए कीमत लगाई एक एप्पल का आईफोन और 15 हजार रुपए। पूरे रैकेट के पीछे एक मुस्लिम महिला सामने आई है। उसने ही 15 साल की लड़की कोमल (बदला हुआ नाम) का ब्रेनवॉश किया था। कहा था- छोटे से ऑपरेशन के बाद तुम्हें नई जिंदगी मिल जाएगी। लड़की ने मजिस्ट्रेट के सामने कहा कि महिला उसको मुस्लिम धर्म की आजादी के बारे में समझाती थी। कहती थी- जब अच्छा पैसा कमा लोगी, तब निकाह पढ़वा देंगे। पुलिस के मुताबिक, ऐसा संकेत मिल रहे हैं कि 1 साल में 20-25 कम उम्र की लड़कियों का इस तरह से अंडाणु निकाला गया होगा। ये जांच में क्लियर होगा। अब पुलिस मुस्लिम महिला को ट्रेस करते हुए 3 एंगल पर जांच कर रही है। पहला- कितनी नाबालिग लड़कियों का ऑपरेशन करके इस तरह से अंडाणु निकाले गए। दूसरा- इसके पीछे क्या सेक्स रैकेट एक्टिव है? तीसरा- क्या धर्मांतरण कराने के लिए भी ब्रेनवॉश किया जा रहा था? पुलिस ने फिलहाल लड़की को शेल्टर होम में रखा है। 5 फरवरी यानी आज लड़की का मेडिकल कराया जाएगा। पढ़िए रिपोर्ट…

बेटी अचानक गायब, फिर IVF में एडमिट मिली
पूरे मामले की शुरुआत प्रयागराज के नवाबगंज से होती है। यहां के मंसूराबाद की रहने वाली शालिनी (बदला हुआ नाम) के पति की 5 साल पहले मौत हो गई थी। शालिनी अब अपने 3 बेटियों के साथ रहती है। इसमें सबसे बड़ी बेटी कोमल 15 साल की, जबकि सबसे छोटा बेटा अनुज 5 साल का है। मां का कहना है- मेरी बड़ी बेटी कोमल कुछ दिनों से पहल उर्फ जोया के संपर्क में थी। वो उससे कहां और कैसे मिली, ये नहीं पता। वो उसके साथ सुबह निकल जाती थी, फिर शाम को ही लौटकर आती थी। मुझे शक हुआ तो कोमल से सवाल पूछे। मगर वो टालमटोल कर देती, कभी कुछ साफ नहीं बताती थी। 15 जनवरी को कोमल अचानक लापता हो गई। हम लोगों ने उसे फोन किया तो मोबाइल भी बंद था। बेटी को हर जगह ढूंढा, मगर कुछ पता नहीं चला। थाने में जाकर कोमल की तस्वीर के साथ एक शिकायत भी सौंपी। फिर 21 जनवरी को पता चला कि वह सिविल लाइंस के एक IVF सेंटर में एडमिट है। मैं वहां पहुंची, बहुत मुश्किल से मुझे कोमल से मिलने दिया गया। वहां पता चला कि मेरी बेटी का तो ऑपरेशन हो चुका है। वो 15 साल की है, उसके अंडाणु निकाले गए थे, ताकि किसी दूसरी महिला के बच्चा हो सके। बेटी ने बताया- मेरे पीरियड रोके, फिर ऑपरेट किया
शालिनी कहती हैं- मुझे तो कुछ समझ नहीं आया, किसी तरह से बेटी को लेकर घर वापस लौटकर आई। बेटी ने मुझे कहा कि इस ऑपरेशन के बदले उसको एक एप्पल का आईफोन और 15 हजार रुपए कैश देने का वादा किया गया था। अभी सिर्फ 5 हजार रुपए मिले हैं। कोमल ने कहा- जोया मेरा पूरा काम देख रही थी। वही मुझे आईफोन देगी। मेरे जैसी और लड़कियां भी उसके संपर्क में हैं। बेटी ने बताया कि एडमिट होने से पहले उसे इंजेक्शन लगाए गए थे। इस तरह से उसके पीरियड (मासिक धर्म) रोक दिए गए थे। फिर हर रोज IVF सेंटर बुलाया जाता, वहां इंजेक्शन लगाए जाते थे। 16 जनवरी को एडमिट करने के बाद उसका ऑपरेशन किया गया। शालिनी ने कोमल को घर लाने के बाद डांटा, उस रात तो सब लोग सो गए। मगर अगले दिन कोमल फिर से लापता हो गई। शालिनी की शिकायत पर फाफामऊ पुलिस ने कोमल की तलाश शुरू की। इसी बीच 3 फरवरी को वह फिर घर लौट आई। पुलिस ने जब कोमल से सवाल पूछे- तो उसने जोया को मददगार की तरह बताया। चूंकि, कोमल की उम्र 15 साल की थी, इसलिए ये मामला प्रयागराज के बाल कल्याण समिति (CWC) के पास भेजा गया। CWC के अध्यक्ष अखिलेश मिश्र ने लड़की और मां को अपने कोर्ट में बुलाया। दोनों के बयान दर्ज कराए। मामला गंभीर देख लड़की को शाहगंज थाने में बने वन स्टाप सेंटर (शेल्टर होम) में रखा गया है। अध्यक्ष के आदेश के बाद विशेष किशोर पुलिस ईकाई ने ऑन कैमरा लड़की का बयान दर्ज किया। अब उसका मेडिकल कराया जाएगा। बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के अध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र ने कहा- चाइल्ड लाइन के जरिए लड़की के बारे में सूचना मिली है, ऐसा लगता है कि उसका ब्रेनवॉश किया गया है। इसलिए लड़की शेल्टर होम में रखा गया है। इतना क्लियर है कि लड़की का ब्रेन वॉश करके अंडाणु निकालने का ऑपरेशन किया गया है। लड़की के बयानों में इस्लाम अपनाने के लिए प्रेरित करने की बात भी सामने आई है। ऐसी कितनी लड़कियां रैकेट में फंसी है, हम जांच करवा रहे हैं।
शालिनी ने पुलिस को नए सिरे से शिकायत पत्र सौंपा है। जोया करेली में रहती है, उसके घर में शौहर मिजान और मां रिंकी हैं। वह लड़कियों का ब्रेनवॉश करके धर्म बदलने के लिए प्रेरित करती है। इसके बाद आईवीएफ सेंटर ले जाकर अंडाणु निकाले जाने का ऑपरेशन किया जाता है। गिरोह ऐसी लड़कियों से देह व्यापार करवाता है। साथ ही कोख बिकवाने का काम करता है। अब किराये की कोख को लेकर भारत में लागू नियम-कानून भी जानिए…

————————— ये भी पढ़ें- संसद की सीढ़ियों पर फिसले थरूर, अखिलेश ने संभाला, VIDEO:मोबाइल पर बात करते जा रहे थे; हाथ पकड़कर गाड़ी तक छुड़वाया संसद में बजट सत्र के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर का संसद की सीढ़ियों से उतरते वक्त संतुलन बिगड़ गया। वे गिर पड़े, तभी पास खड़े सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तुरंत आगे बढ़कर उन्हें संभाल लिया। इतना ही नहीं, अपने सहयोगी आशीष यादव से गाड़ी तक छोड़कर आने को कहा। वह हाथ पकड़कर उन्हें गाड़ी तक ले गए। बताया जा रहा कि जिस वक्त यह घटना हुई, उस समय शशि थरूर फोन पर बातचीत करते हुए सीढ़ियों से उतर रहे थे, तभी उनका पैर फिसल गया। पढ़िए पूरी खबर…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *